
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : May 23, 2023 9:00 AM IST
Face mask After 30 : हर महिला चाहती है कि वह सबसे अधिक खूबसूरत दिखे। इसके लिए महिलाएं कई तरह के प्रयास भी करती हैं। खासतौर पर 30 के बाद महिलाओं की स्किन डल होने लगती हैं, ऐसे में वह काफी ज्यादा परेशान होती हैं। साथ ही इस उम्र में आपको अपनी स्किन की अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। अगर आप 30 के हो चुके हैं, तो नियमित रूप से अपनी स्किन के केयर करें। आज हम आपको एक ऐसा असरदार मास्क बताएंगे, जिससे आपकी स्किन 30 के बाद भी ग्लो कर सकती है। इस फेस मास्क को आप सप्ताह में कम से कम 2 बार जरूर लगाएं। इससे आपको बेहतर रिजल्ट मिलेगा। आइए जानते हैं 30 के बाद चेहरे पर कौन सा फेस मास्क लगाएं?
हल्दी और बेसन से तैयार मास्क स्किन के लिए काफी अच्छा हो सकता है। यह मास्क आपकी स्किन से झुर्रियां, पिंपल्स, एक्ने जैसी परेशानी को कम करता है। साथ ही स्किन पर नैचुरल चमक लाने में मदद कर सकता है।
अगर आप सप्ताह में कम से कम 2 बार इस मास्क को चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे आपकी स्किन को किसी भी तरह के केमिकलयुक्त प्रोडक्टस की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह आपकी स्किन को गहराई से स्किन करके चेहरे की रंगत में सुधार लाता है।
स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप इस खास मास्क को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इस मास्क से आपकी स्किन लंबे समय तक यंग नजर आएगी। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा खराब हो रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।