
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : January 2, 2026 4:13 PM IST
Natural Glow For Wedding Season: अपनी हो या किसी और की शादी में में सबसे खूबसूरत दिखने की इच्छा सभी की होती है। लेकिन इसके लिए केवल महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहना समझदारी तो नहीं होगी। खुद की शादी हो तो अक्सर ही आपकी इच्छा रहती है कि आपकी त्वचा साफ, निखरी और दमकती हुई नजर आए। ऐसे में महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने के बजाय आप घर पर ही सुरक्षित और नेचुरल उपाय अपनाएं, तो त्वचा को बिना कोई नुकसान पहुंचाए ग्लोइंग बनाया जा सकता है। इसके लिए आपकी रसोई में रखीं कुछ चीजें ही काफी होंगी, जैसे- आलू, टमाटर, हल्दी और शहद। यह न सिर्फ त्वचा की रंगत को निखारेंगी, बल्कि उसे अंदर से हेल्दी भी बना देती है। कैसे आइए जानते हैं।
इस घरेलू नुस्खे को तैयार करने के लिए आधे आलू को कद्दूकस कर लें और उसका रस निकाल लें। फिर आधा टमाटर लेकर उसका रस निकाल लें। इसे छान लें, ताकि केवल जूस रह जाए। अब एक एक कटोरी में दोनों का रस लें, उसमें एक चुटकी हल्दी, आधे नींबू का रस और आधा चम्मच शहद मिलाएं। अब इसमें गेहूं का आटा या बेसन मिलाएं। एक गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाएगा। अब इस पेस्ट को चेहरे व गर्दन पर लगाएं और 15 से 20 मिनट रहने दें। फिर हल्का सूख जाने के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए ठंडे पानी से इसे धो लें। आपको फर्क साफ नजर आएगा।
(और पढ़ें - शादियों के सीजन में नेचुरल ग्लो पाने के तरीके)
हम आपको बता दें कि आलू और टमाटर का रस स्किन टोन को ब्राइट बनाने का काम करता है। इसमें मौजूद नेचुरल एंजाइम स्किन डलनेस को कम करते हैं और चेहरे पर फ्रेशनेस देते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा में नेचुरल चमक नजर आती है, जो शादी जैसे खास मौके पर सबसे जरूरी है। इसलिए आप बिना पार्लर में पैसा लगाए ही ये खास नेचुरल ग्लो पा सकते हैं।
टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और नींबू का रस दोनों मिलकर टैनिंग व पिगमेंटेशन को हल्का करने का काम करते हैं। वहीं जैसा कि आप जानते हैं हल्दी त्वचा को साफ रखने में मदद करती है। आप जब इस पेस्ट का इस्तेमाल करते हैं तो सन टैन, हल्के दाग-धब्बों और असमान रंगत को धीरे-धीरे कम होने लगती है।
इस नेचुरल ब्लीच में मौजूद शहद त्वचा को मॉइश्चर करता है, जिससे ड्राइनेस की समस्या नहीं होती, खासकर सर्दियों के मौसम में। बेसन या गेहूं का आटा स्किन को माइल्ड एक्सफोलिएशन देने का काम करता है, जिससे डेड स्किन सेल्स गायब होने लगते हैं। इसका इस्तेमाल करने पर मुंहासों की समस्या खत्म होती है और स्किन में ऑयल बैलेंस हो जाता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।