
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 27, 2020 6:44 PM IST
रूसी या डैंड्रफ के लिए बेस्ट नैचुरल रेमेडिज़।
Best home remedies for Dandruff: रूसी यानि डैंड्रफ (dandruff problem) की समस्या सिर की त्वचा में रूखापन बढ़ने की वजह से होती है। इससे, सिर में खुजली और चिड़चिड़ापन भी महसूस होता है।लेकिन, इस परेशान करने वाले डैंड्रफ की समस्या से राहत पाने के लिए कुछ सिम्पल से तरीके हमारे बुज़र्ग अपनाते रहे हैं। (Best home remedies for Dandruff in hindi)
दादी-नानी के नुस्खे हमेशा से बालों, स्किन और हेल्थ से जुड़ी प्रॉब्लम्स से राहत दिलाने के लिए सबसे सेफ और कारगर नुस्खे रहे हैं। क्योंकि, इन नुस्खों को कई पीढ़ियों से आज़माने के बाद अगली पीढ़ी तक पहुंचाया जाता रहा है। ऐसी ही एक चीज़ है मेथी के बीज (methi seeds) जिससे बालों से डैंड्रफ की समस्या दूर की जा सकती है। (dandruff home remedies)
मेथी के नन्हें बीज डैंड्रफ की समस्या के लिए एक एच्छी रेमेडी हैं। जैसा कि मेथी को असमय सफेद होते बालों की समस्या से राहत के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। ठीक वैसे ही इनसे, रूसी की परेशानी भी खत्म हो सकती है। मेथी के बीज़ों और पत्तियों का लेप (ways to use methi for hair problems) रूसी की परेशानी को कम करने के लिए बहुत पहले से किया जाता रहा है। इसीलिए, अगर आप भी सेफ तरीके से डैंड्रफ कम करना चाहते हैं, तो, एक बार मेथी का पेस्ट ट्राई कर सकते हैं।