बालों की ग्रोथ के लिए इस्तेमाल करें ये 5 हर्ब्स, खूबसूरत और घने होंगे बाल

Herbs for Hair:  बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए नैचुरल उपायों का सहारा लें। आइए जानते हैं झड़ते, टूटते और बेजान बालों के लिए बेहतरीन हर्ब्स के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 17, 2023 10:12 AM IST

Herbs for Hair: आधुनिक समय में बदलते लाइफस्टाइल, खानपान और वातावरण की वजह से कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं में बालों का झड़ना, टूटना और उम्र से पहले सफेद होना शामिल है। कई लोग बालों की इन परेशानियों को दूर करने के लिए तरह-तरह के घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं। अगर आप भी बालों की परेशानियों को दूर करना चाहते हैं तो महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने के बजाय नैचुरल उपायों को अपनाएं। नैचुरल उपायों को अपनाने से बालों से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं। आज हम आपको इस लेख में बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खों और हर्ब्स के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-

बालों की खूबसूरती बढ़ाए ये 5 हर्ब्स - Best Herbs for Hair

बालों की परेशानियों को दूर करने के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय हेल्दी चीजों का प्रयोग करें। आइए जानते हैं इन हर्ब्स के बारे में-

आंवला

बालों की परेशानियों को जड़ से खत्म करने के लिए आंवला का इस्तेमाल करें। इसे आप खाने से लेकर हेयर पैक बनाने तक में इस्तेमाल कर सकते हैं। आंवले में मौजूद गुण बालों को बेजान होने से रोक सकते हैं। साथ ही इससे उम्र से पहले सफेद बालों की परेशानियों को कम करने में मदद मिल सकती है।

मेथी दाना

बालों के लिए मेथी दाना काफी फायदेमंद होता है। यह आपके बालों की जड़ों को मजबूत बनाए रख सकता है। साथ ही बालों का झड़ना बंद करके, बेजान होने से रोक सकता है। इसका प्रयोग आप खाने के साथ-साथ हेयर मास्क के रूप में कर सकते हैं। हेयर मास्क के लिए मेथी के दानों को भिगोकर इसका पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे बालों पर एप्लाई करें। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होगी।

नारियल का दूध

बालों के लिए नारियल का दूध भी काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है। नारियल के दूध में मौजूद गुण बालों को बेजान होने से रोक सकते है। साथ ही इससे बालों की नमी भी बरकरार रहती है। इसका प्रयोग आप हेयर रिंस के रूप में कर सकते हैं। यह आपके लिए काफी फायदेमंद है।

मेहंदी की पत्तियां

बालों के लिए फ्रेश मेहंदी की पत्तियां भी काफी फायदेमंद होती हैं। इससे आपके बालों की रंगत बेहतर हो सकती है। इसका प्रयोग करने के लिए मेहंदी की पत्तियों को अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इसे काली कढ़ाई में डालकर छोड़ दें। फिर इस मास्क को अपने बालों में लगाएं। इससे बालों की खूबसूरती बढ़ेगी। साथ ही आपके बाल घने और सॉफ्ट होंगे।

पटसन के बीज

पटसन का बीज एक आयुर्वेदिक हर्ब्स है। यह बालों के लिए काफी अच्छा होता है। यह आपको किसी भी पंसारी की दुकान में आसानी से मिल सकती है। इस बीज को लेकर आप रातभर पानी में भिगोने के लिए छोड़ दें। सुबह इसे अच्छी तरह से पीसकर इसे पानी में डालकर उबाल लें। इसके बाद इसे अपने सिर पर लगाएं। इससे बालों की चमक बढ़ेगी। साथ ही बालों की तमाम परेशानियां दूर हो सकती है।

बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए आप इन हर्ब्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी किसी वजह से बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source