Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए महंगी दवाएं नहीं, हफ्ते में दो बार करें खास तेल की मालिश

Hair Fall Remedies: बाल झड़ने की समस्या को कंट्रोल करने के लिए सिर्फ महंगी दवाओं का होना जरूरी नहीं है, लेकिन कुछ देसी व नेचुरल तेलों की मालिश भी है जिससे बाल झड़ने की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है।

हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए महंगी दवाएं नहीं, हफ्ते में दो बार करें खास तेल की मालिश

Written by Mukesh Sharma |Updated : October 24, 2024 4:27 PM IST

Best oil massage in head to control hair fall: अगर आपके बाल लगातार टूट रहे हैं और अन्य उपायों के बावजूद सुधार नहीं हो रहा है, तो बालों की नियमित देखभाल के लिए एक साधारण तेल की मालिश बहुत फायदेमंद हो सकती है। तेल बाल की ग्रोथ के लिए बेहद ही आवश्यक होते हैं, क्योंकि यह आपके बालों को नमी प्रदान करते हैं और उन्हें विकास करने का मौका देते हैं। किसी भी महिला पुरुष के लिए उसके सौंदर्य का एक मुख्य भाग उसके बाल होते हैं। बालों की वजह से वह आत्मविश्वास महसूस करता है खुद को समाज में सुंदर महसूस करता है, लेकिन वहीं जब उसके सिर पर बालों की कमी होती है या लगातार बाल झड़ रहे होते हैं तो वह खुद में आत्मविश्वास नहीं पता और खुद को सुंदरता की उसे घर पर नहीं रख पाता है। जो कि उसके आत्मविश्वास को चोट पहुंचाते हैं इसलिए बालों का सही तरीके से ग्रंथ करना और सही मात्रा में होना बेहद जरूरी है जिसके लिए आप कुछ आसान तरीकों को अपना सकते है। यहां एक आसान तरीका है जो आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं,

नारियल तेल और अरंडी तेल की मालिश:

नारियल और अरंडी तेल दोनों बालों की जड़ों को मजबूत करने में मदद करते हैं और बालों के टूटने को कम करते हैं। नारियल तेल बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है, जबकि अरंडी का तेल (Castor oil) बालों के विकास को बढ़ावा देता है और उन्हें घना बनाता है।

तेल मालिश का तरीका और जरूरी सामग्री

- 2 चम्मच नारियल तेल

Also Read

More News

- 1 चम्मच अरंडी तेल (Castor Oil)

लगाने का तरीका

1 मिश्रण तैयार करें: नारियल तेल और अरंडी तेल को मिलाकर हल्का गुनगुना कर लें। यह तेल खोपड़ी में बेहतर तरीके से अवशोषित हो सकेगा।

2 मालिश करें: हल्के हाथों से तेल को बालों की जड़ों और स्कैल्प में लगाएं। उंगलियों से धीरे-धीरे 10-15 मिनट तक मालिश करें। इससे रक्त संचार बेहतर होगा और तेल जड़ों तक पहुंच सकेगा।

3 बालों को कवर करें: तेल लगाने के बाद बालों को शॉवर कैप या गर्म तौलिये से ढक लें। इसे कम से कम 1-2 घंटे या रात भर के लिए छोड़ दें।

4 शैंपू से धोएं: अगले दिन हल्के शैंपू से बालों को धो लें और कंडीशनर लगाएं।

इसके फायदे

- बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और बाल टूटने से बचते हैं।

- ड्राईनेस और डैंड्रफ कम होती है।

- बालों में नमी बनी रहती है, जिससे बाल मुलायम और चमकदार होते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

- अरंडी का तेल बालों के विकास को बढ़ावा देता है और घनापन लाता है। हफ्ते में दो बार इस तेल की मालिश करने से कुछ हफ्तों में आपको बालों की सेहत में सुधार महसूस होने लगेगा।