
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : September 7, 2021 5:15 PM IST
Moreover, this unique blend of bio-active ingredients acts as potent antimicrobial and anti-inflammatory agents, combating microbial growth on the scalp induced by environmental factors. Applying the hair fall oil daily for at least 30 minutes can alleviate worries about hair loss and redirect your focus towards more significant aspects of life. Its natural composition ensures worry-free usage anytime, anywhere, providing a seamless integration into your daily routine.
Hair Oil to Prevent Hair Fall : क्या आपके बाल कुछ दिनों से काफी अधिक टूट रहे हैं और ये समस्या बारिश के मौसम में अधिक बढ़ गई है? यदि हां, तो बालों में कुछ अलग-अलग तेलों के मिक्सचर को लगाना शुरू कर दें। बालों का झड़ना धीरे-धीरे कम होने लगेगा। कोरोना से संक्रमित होने के बाद भी कुछ लोगों में अधिक बालों के गिरने की समस्या (Hair Fall) देखी जा रही है। काफी लोग पोस्ट-कोविड हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं। कई बार गंभीर रूप से बीमार हुए कोविड मरीजों में दवाओं के साथ इस वायरस का भी साइड एफेक्ट होने के कारण बालों के गिरने की समस्या बढ़ रही है। साथ ही बालों के गिरने की समस्या प्रॉपर हेयर केयर ना करने, धूल-मिट्टी, प्रदूषण, सूरज की हानिकारक किरणों के लगातार संपर्क में रहने, अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स के कारण भी बाल अधिक गिरते हैं। बालों को गिरने से बचाने के लिए आप कुछ तेलों को एक साथ मिलाकर बालों में लगाना शुरू कर दें। बालों में तेल लगाने से बालों को पोषण मिलता है, वे जड़ से मजबूत होते हैं और इस तरह बालों का गिरना-झड़ना भी कम हो जाता है। हम आपको कुछ तेलों को एक साथ मिलाकर लगाने (Hair Oil Mixture to Prevent Hair Fall) के बारे में बता रहे हैं। जानें, कौन-कौन से हैं वे तेल और किस तरह से करें इन्हें तैयार ताकि बालों के झड़ने की समस्या हो जाए कम....
आंवले से तैयार तेल बालों के लिए बहुत हेल्दी माना गया है। इसमें आप रोजमेरी एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाकर लगाएंगे तो बालों का गिरना होगा कम। इन दोनों तेल को बराबर मात्रा में मिलाएं (Hair Oil combination to Prevent Hair Fall in hindi) और स्कैल्प में लगाकर अच्छी तरह से मसाज करें। इसे लगाने से बाल जड़ से मजबूत होंगे, बालों का विकास तेजी से होगा। इस तेल को लगाकर एक से दो घंटे के लिए छोड़ दें और फिर बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें।
वर्षों से बालों की समस्या को दूर करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जाता रहा है। नारियल तेल बालों को जड़ों से पोषण और मजबूती देता है। नारियल तेल एक चम्मच लेकर उसमें 5-6 बूंदें गाजर से बना एसेंशियल ऑयल को डालकर मिक्स करें। इसे बालों की जड़ों में लगाकर अच्छी तरह से मसाज करें। कैरट एसेंशियल ऑयल में विटामिन ए, ई होता है, जो बालों के ग्रोथ को बढ़ाता है। इसमें नारियल तेल मिलाने से बालों का झड़ना भी कम होता है। इस तेल को बालों में लगाकर आधा घंटा छोड़ दें। अब बालों को गुनगुने पानी से साफ कर लें।
कैस्टर ऑयल या अरंडी का तेल और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल को मिलाकर बालों में लगाना शुरू कर दें। ये तेल कॉम्बिनेशन ड्राई और डल बालों को पोषण देते हैं। अरंडी का तेल एक चम्मच लें, इसमें 6-7 बूंदें लैवेंडर ऑयल के मिलाएं। इसे बालों में लगाकर मालिश करें। आधा घंटा के लिए छोड़ दें। अब बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.