hamburger icon
A
Read in English

बेजान स्किन के लिए बेस्ट हैं ये 5 फ्रूट्स, चेहरे पर नमी को कर सकते हैं लॉक

Fruits for Hydrating Skin  : स्किन पर ग्लो पाने के लिए स्किन को हाइड्रेट रखना बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसे फलों के बारे में जो आपकी स्किन की नमी को बरकरार रख सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 18, 2023 1:21 PM IST

Fruits for Hydrating Skin  : ताजे फल पोषक तत्वों और विटामिन्स से भरपूर होते हैं, जो स्किन के लिए काफी हेल्दी माने जाते हैं। अगर आप अपनी स्किन से मुंहासों, दाग-धब्बों, फाइन लाइन्स को कम करना चाहते हैं तो अपने चेहरे पर महंगे-महंगे क्रीम को लगाने के बजाय हेल्दी फलों का सेवन करें। इन हेल्दी फलों का सेवन करने से आपकी स्किन की चमक बढ़ेगी। दरअसल, फलों में एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन्स की मात्रा भरपूर रूप से होती है, जो आपकी स्किन की चमक को बढ़ा सकता है। इसके साथ ही यह स्किन की नमी को बरकार रखने में भी फायदेमंद है। आइए जानते हैं स्किन के लिए बेस्ट फ्रूट्स कौन से हैं?

स्किन के लिए सबसे अच्छे फल कौन से हैं?

स्किन की खूबसूरती और चमक को बढ़ाने के लिए आप कई तरीकों के फलों का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ हेल्दी फलों के बारे में-

संतरा खाएं

संतरा प्राकृतिक रूप से विटामिन सी से भरपूर होता है। इस फल के सेवन से आपकी डल स्किन में जान आ सकता है। इसके अतिरिक्त संतरे में साइट्रस ऑयल होता है, जो आपकी स्किन को गहराई से हाइड्रेट रखने में मददगार है। रोजाना संतरे का सेवन करने से आपकी स्किन को प्राकृतिक रूप से कोलेजन बनाने में मदद मिलती है, जो समय से पहले बूढ़ा होने से रोकता है।

सेब है फायदेमंद

रोजाना एक सेब का सेवन करने से आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। सेब में मौजूद पोषक तत्व आपकी स्किन को स्वस्थ रख सकता है। यह विटामिन ए और सी का काफी अच्छा स्त्रोत है। इसके अलावा सेब में एंटीऑक्सिडेंट, पोटैशियम, मैग्नीशियम और डायट्री फाइबर मौजूद होते हैं, जो आपकी स्किन को सुरक्षित रखने में मददगार हैं। इसके अलावा सेब का सेवन करने से फ्री-रेडिकल्स से बचाव किया जा सकता है।

स्ट्रॉबेरी का करें सेवन

हेल्दी स्किन के लिए स्ट्रॉबेरी का सेवन करना आपके लिए फायगेमंद हो सकता है। यह फल अल्फा-हाइड्रॉक्सी एसिड (एएचए) और सैलिसिलिक एसिड का काफी अच्छा स्त्रोत है। स्ट्रॉबेरी में मौजूद यह गुण स्किन को मुंहासों से लड़ने में मदद कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से स्किन की सूजन, मुंहासों, झुर्रियों को दूर किया जा सकता है। इतना ही नहीं, यह आपकी स्किन की नमी को बरकरार रखने में असरदार है।

अनार से आए स्किन में जान

प्रदूषित वातावरण से आपकी स्किन काफी ज्यादा खराब होने लगती है। ऐसे में सुस्त और क्षतिग्रस्त स्किन के लिए अनार काफी फायदेमंद होता है। यह आपकी स्किन से पर्यावरणीय क्षति को कम कर सकता है। अनार में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और मिनरल्स भरपूर रूप से मौजूद होते हैं, जो स्किन को यूवी क्षति और प्रदूषण से बचाव कर सकते हैं। हेल्दी और चमकदार स्किन के लिए आप रोजाना अनार का सेवन करें। इससे काफी लाभ होगा। 

खीरा है फायदेमंद

खीरा वास्तव में न तो एक फल और न ही सब्जी, ऐसे में कंफ्यूजन की स्थिति रहती है। इसे कई लोग फल के रूप में भी खाते हैं। यह प्राकृतिक रूप से पानी से भरपूर होता है। इसके सेवन से आपकी स्किन की नमी बरकरार रहती है। खीरे में मौजूद कूलिंग एजेंट न सिर्फ आपकी त्वचा को शांत करता है, बल्कि इसकी मदद से आप अपनी स्किन की चमक को बढ़ा सकते हैं। 

स्किन की नमी को बरकरार रखने के लिए आप इन फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा खराब हो रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह लें।