Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

लंबे-लंबे नाखूनों के लिए इन 5 एसेंशियल ऑयल से नेल्स की करें मसाज, नहीं पड़ेगी नेल एक्सटेंशन की जरूरत

Essential oil for Nail Growth : नाखूनों की ग्रोथ के लिए आप नेल एक्सटेंशन कराने के बजाय एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं कुछ खास ऑयल के बारे में-

लंबे-लंबे नाखूनों के लिए इन 5 एसेंशियल ऑयल से नेल्स की करें मसाज, नहीं पड़ेगी नेल एक्सटेंशन की जरूरत

Written by Kishori Mishra |Updated : June 13, 2023 8:01 AM IST

Essential Oil for Nail Growth : हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हम मैनीक्योर कराते हैं, लेकिन अगर नाखून लंबे न हो तो इसका फायदा नहीं होता है। कुछ महिलाएं नाखूनों को लंबा करने के लिए नेल एक्सटेंशन कराती हैं, लेकिन नेल एक्सटेंशन से नाखूनों को नुकसान होता है। साथ ही इसे हटाने में परेशानी भी होती है। ऐसे में नेल एक्सटेंशन कराने से बेहतर है कि आप नाखूनों की ग्रोथ के लिए एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करें। जी हां, कई ऐसे एसेंशियल ऑयल हैं, जिससे नाखूनों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है। इन एसेंशियल ऑयल से अगर आप रोजाना नेल क्यूटिकल्स की मालिश करते हैं, तो नाखूनों की कई समस्याएं दूर होंगी। आइए आर्टिकल में जानते हैं नेल की ग्रोथ के लिए कौन से एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करें?

नाखूनों की ग्रोथ के लिए लगाएं ये एसेंशियल ऑयल

लैवेंडर एसेंशियल ऑयल

नाखूनों की ग्रोथ के लिए आप लैवेंडर एसेंशियल ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं। इससे नाखूनों की ग्रोथ अच्छी होगी। लैवेंडर ऑयल में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो ड्राई क्यूटिकल्स को पोषण देते हैं और कमजोर नाखूनों की रिपेयरिंग करते हैं। डैमेज और टूटे हुए नाखूनों की रिपेयर करने में यह तेल आपके लिए काफी प्रभावी हो सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए आप हथेली पर लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदों को लेकर इसे अपने नाखूनों पर लगाकर अच्छे मसाज करें। 

लेमन एसेंशियल ऑयल 

लेमन एसेंशियल ऑयल नाखूनों को मजबूत बनाए रखने में आपकी मदद कर सकता है। यह नाखूनों को डैमेज होने से रोक सकता है। इतना ही नहीं, लेमन एसेंशियल ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट समृद्ध रूप से होते हैं, जो नाखूनों को गहराई से मॉइस्चराइज कर सकते हैं। इससे ड्राई नाखूनों को पोषण मिलता है। नियमित रूप से आप इसे तेल से अपने नाखूनों की मसाज करें। 

Also Read

More News

रोजमेरी एसेंशियल ऑयल

रोजमेरी ऑयल में मॉइस्चराइजिंग और एंटी-फंगल गुण होते है, जो नाखूनों की ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है। माना जाता है कि नेल्स को हेल्दी बनाए रखने के लिए आप रोजाना इस तेल का प्रयोग कर सकते हैं। रोजमेरी एसेंशियल ऑयल आपके ड्राई क्यूटिकल्स को हाइड्रेट कर सकते हैं। इससे नाखूनों की चमक बढ़ती है। साथ ही नाखूनों की नमी भी बरकरार होती है। इस तेल में मौजूद एंटी-फंगल आपके नेल्स को फंगल इन्फेक्शन से भी सुरक्षित रख सकता है। 

टी ट्री एसेंशियल ऑयल

टी ट्री ऑयल अपने कंडीशनिंग और एंटीसेप्टिक गुणों के लिए जाता जाता है। इससे नाखूनों और पैर की उंगलियों को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। रोजाना रात में सोने से पहले आप इसे अपने नाखूनों पर अच्छे से लगाएं। इससे नाखूनों की ड्राईनेस कम होगी।

जेरेनियम एसेंशियल ऑयल 

जेरेनियम एसेंशियल ऑयल आपके नाखूनों को हेल्दी और मजबूत रखने में मदद कर सकता है। इससे क्यूटिकल्स को मॉइस्चराइज करने में मदद मिलती है। इसके जीवाणुरोधी और एंटीसेप्टिक गुण क्यूटिकल्स और नाखूनों को फंगल और संक्रमण से सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। साथ ही नाखूनों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

नाखूनों की ग्रोथ के लिए आप इन एसेंशियल ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको इन में से किसी भी ऑयल से एलर्जी की शिकायत है, तो इस स्थिति में इसका प्रयोग आप नाखूनों पर न करें। इससे आपकी एलर्जी की परेशानी बढ़ सकती है।