Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
मेकअप लगाना जितना कठिन काम है उतना ही कठिन इसे छुड़ाना भी है। एक्सपर्ट रात को सोने से पहले मेकअप हटाने की सलाह देते हैं। आप सोच रहे होंगे कि इसे छुड़ाने का आसान और सुरक्षित तरीका क्या है? मुंबई स्थित नानावती सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में कॉस्मेटोलोजिस्ट डॉक्टर रैना नहर आपको मेकअप छुड़ाने के कुछ आसान तरीके बता रही हैं।
1) माइसेलर वाटर
यह चेहरे के तेल और गंदगी को अच्छी तरह साफ करता है। सबसे बड़ी बात यह त्वचा को ड्राई किए बिना त्वचा के छिद्रों का अच्छी तरह साफ करने में मदद करता है।
2) ओलिव ऑयल और कोकोनट ऑयल
इन दोनों ही तेल का इस्तेमाल मेकअप हटाने के लिए किया जा सकता है। आई मेकअप हटाने के लिए यह भी ये बेहतर है और इनसे आंखों में जलन नहीं होती है।
3) नैचुरल तरीके
आप स्टीम के जरिए भी मेकअप रिमूव कर सकती है। इसके अलावा आप खीरे और दूध का पेस्ट भी यूज कर सकती हैं। इससे त्वचा आराम मिलता है और हाइड्रेट करने में मदद मिलती है। इसके अलावा बेकिंग सोडा और शहद भी एक नैचुरल एक्सफ़ोलीएट के रूप में कम करता है।
4) स्क्रब भी है जरूरी
मेकअप रिमूव करने के बाद आपको अपनी स्किन को स्क्रब करना चाहिए। क्योंकि छिद्रों में मेकअप फंस जाने से आपको ब्रेकआउट्स का खतरा होता है। इसलिए हमेशा फाइनर स्क्रब का चयन करें।
5) आंखों का रखें ख्याल
आंखों का मेकअप रिमूव करने के लिए माइसेलर वाटर या ऑयल की जरूरत होती है। इसके अलावा आंखों को जोर से रगड़ना नहीं चाहिए, इससे केशिका (capillary) टूटने का खतरा होता है जिससे डार्क सर्कल हो सकते हैं।
6) क्या बेबी वाइप्स सही है?
इनमें सुगंध नहीं होती है और एंटीसेप्टिक्स के साथ पैक किए जाते हैं इसलिए, मेकअप को सुरक्षित रूप से साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
7) साबुन से बचें
साबुन में केमिकल्स होते हैं जिससे आपकी स्किन डिहाइड्रेट हो सकती है। यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को बढ़ा सकता है और इससे हर हाल में बचा जाना चाहिए।
8) एचडी मेकअप के लिए टिप्स
ये आपके छिद्रों में अंदर तक जा सकता है। इसे रिमूव करने और छिद्रों को सुरक्षित रूप से खोलने के लिए आपको अपनी स्किन टाइप के हिसाब से एक स्किन क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए।
9) मॉश्चराइजर लगाएं
मेकअप हटाने के बाद आपको त्वचा पर मॉश्चराइजर लगाने चाहिए। इसके अलावा स्किन सीरम भी लगाएं। इसके अलावा आंखों के लिए आपको एक अच्छी क्रीम का इस्तेमाल करें। इससे आंखों को फिर से जीवंत करने में मदद मिलती है।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock