
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Diet For Healthy Skin in Winters: सर्दी के मौसम में त्वचा रूखी, बेजान और खुरदरी नजर आने लगती है। कई बार तो त्वचा पर इतना खिंचाव महसूस होता है कि खुद से ही चिड़चिड़ी होने लगती है। ऐसे में आप जैसे ही इस समस्या के निपटने के लिए मॉइस्चराइजर या क्रीम को खरीदने का सोचती हैं उसके मेहंगे दाम देख पीछे हट जाती हैं। नतीजतन त्वचा का वहीं हाल। असल में सर्दियों के मौसम में चलने वाली ठंडी हवाएं और कम नमी हमारी त्वचा की नमी छीन लेती हैं, जिससे त्वचा रूखी, खुरदरी और फटने लगती है। हालांकि इस स्थिति में आपको केवल बाहरी देखभाल नहीं, बल्कि अंदर से पोषण की जरूरत होती है। विशेषज्ञ कुछ घरेलू खाद्य पदार्थों को खाने का सुझाव देते हैं, जो त्वचा को भीतर से पोषित कर उसे मखमल जैसी मुलायम बना सकते हैं। तो आइए जानें है उनके बारे में।
देशी घी को सर्दी के मौसम में शरीर और त्वचा दोनों के लिए अमृत समान माना गया है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स त्वचा के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होते हैं। यह नमी बनाए रखते हैं और स्किन को भीतर से मॉइस्चराइज रखने में मदद करते हैं। ऐसे में अगर आपकी त्वचा ज्यादा रूखी है तो रोजाना एक चम्मच घी दाल-सब्जी में मिलाकर खाएं।
क्या आप जानते हैं कि बेसन में प्रोटीन और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा की कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने का काम करते हैं। ऐसे में अगर आप सर्दियों में बेसन का चीला, लड्डू या पराठे खाएं तो आपकी त्वचा ग्लोइंग और हेल्दी बनी रह सकती है।
हल्दी कुरकुमिन एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। हल्दी का इस्तेमाल सदियों से त्वचा के देखभाल के लिए किया जाता रहा है। यह त्वचा को अंदरूनी संक्रमण और सूजन से बचाती है। वहीं सर्दियों में दूध या सब्जी में हल्दी का इस्तेमाल करने से स्किन को सॉफ्ट और ब्राइट बने रहने में मदद मिलती है।
शहद एक प्राकृतिक ह्यूमेक्टेंट है, जो त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है, खासकर सर्दियों के मौसम में। आप शहद का सेवन सुबह गर्म पानी में मिलाकर या टोस्ट पर लगाकर कर सकते हैं, जिसका सीधा फायदा आपको अपनी त्वचा के ग्लो को देखकर मिल जाएगा है और फटने की समस्या कम होती है।
यह तो आप जानते ही हैं कि सर्दियों में प्यास कम लगती है। लेकिन मौसम ठंडा होने का यह कतई मतलब नहीं है कि शरीर को नमी कम मात्रा में चाहिए। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और संतरा, अमरूद जैसे मौसमी फलों को डाइट में शामिल करें। यह आपकी सेहत के साथ ही आपकी त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी सिद्ध होंगे।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।