
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
right age for beauty products (AI generated image)
आजकल लोग अपनी स्किन केयर और ब्यूटी को लेकर काफी ध्यान रखने लगे हैं और यहां तक कि अपने बच्चों की स्किन केयर का भी विशेष रूप से ध्यान रखने लगे हैं। छोटे बच्चे हों या टीनएजर्स, सोशल मीडिया और ट्रेंड्स के असर में वे भी जल्दी ही ब्यूटी प्रोडक्ट्स की तरफ आकर्षित होने लगे हैं और यहां तक कि पेरेंट्स भी उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित करते हैं। लेकिन ऐसे में एक सवाल हमेशा दिमाग में आता है, क्या हर उम्र में इन प्रोडक्ट्स की जरूरत होती है? और आखिर सही समय क्या है जब स्किनकेयर की शुरुआत करनी चाहिए? असल बात यह है कि हर उम्र में त्वचा की जरूरतें अलग होती हैं। इसलिए किसी और की रूटीन देखकर अपनी स्किन पर कुछ भी लगा लेना सही नहीं होता, चलिए जानते हैं आखिर उम्र के अनुसार किस तरह से स्किन केयर रूटीन होना चाहिए।
यह बचपन की उम्र है और बच्चों की स्किन कोमल तो होती ही है साथ ही बेहद सेंसिटिव भी हो सकती है। बच्चों की स्किन आमतौर प प्राकृतिक नमी रखती है और संतुलित रहती है। इसलिए बाहर के किसी हेवी स्किन केयर या ब्यूटी प्रोडक्ट की जरूरत नहीं होती है। हालांकि, बच्चों के लिए आने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स जैसे माइल्ड क्लींजर व, मॉइश्चराइजर और सोप आदि किया जा सकता है। ज्यादा धूप वाली जगहों पर बच्चों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।
यह आपकी स्किन के लिए सबसे सही समय है, जिसमें आप स्किन केयर शुरु करने के लिए अपनी स्किन की जरूरत के अनुसार स्किन केयर व ब्यूटी प्रोडक्ट्स शुरू कर सकते हैं। यह वह उम्र होती है जब हार्मोनल बदलावों की वजह से त्वचा में ऑयल बढ़ सकता है, पिंपल्स आ सकते हैं और एक्ने की समस्या शुरू हो सकती है। इसलिए अपनी स्किन की जरूरत के अनुसार जेंटल फेस वॉश, ऑयल-फ्री मॉइश्चराइजर और अच्छी क्वालिटी के सनस्क्रीन का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
अगर आपकी उम्र 20 से ज्यादा हो गई है, तो अब आपको स्किन का खास ध्यान रखना शुरू कर देना चाहिए, क्योंकि 20 के बाद अगर स्किन का ध्यान न दिया जाए तो इससे स्किन एजिंग जल्दी होने लगती है यानी त्वचा समय से पहले बूढ़ी होने लग जाती है। इस उम्र में स्किन क्लीजिंग, मॉइश्चराइजिंग और सन प्रोटेक्शन के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे विटामिन C को रूटीन में शामिल किया जा सकता है। यह त्वचा को डैमेज से बचाने और उसकी नेचुरल चमक बनाए रखने में मदद करता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन लंबे समय तक जवां रहे तो 30 के बाद आपको अपनी स्किन का खास ध्यान देना होगा। क्योंकि 30 की उम्र के बाद स्किन का कोलेजन धीरे-धीरे कम होने लगता है, जिससे स्किन में ड्राइनेस, फाइन लाइन्स और एजिंग के लक्षण दिखने लग जाते हैं। इसलिए 30 के बाद एडवांस्ड स्किन केयर होना बेहद जरूरी है और इसलिए डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह लेकर रेटिनोल, पेप्टाइड्स और डीप हाइड्रेशन वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल शुरू किया जा सकता है।
आजकल कई बच्चे बहुत कम उम्र में ही स्किनकेयर और मेकअप की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। लेकिन जरूरत के बिना प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। हर उम्र की त्वचा अलग होती है। इसलिए स्किनकेयर ट्रेंड देखकर नहीं, बल्कि अपनी त्वचा की जरूरत समझकर चुनना चाहिए। इस बाद का ध्यान देना जरूरी है कि नेचुरल ब्यूटी के लिए स्किन की सही देखभाल बहुत जरूरी है।
Dr. Blossom Kochhar, Pioneer in Aromatherapy, Skincare Expert & Chairperson of Group of Companies
डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल सनस्क्रीन का सही इस्तेमाल करने से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी देना है और इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के लिए नहीं है और उसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।