... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
डार्क सर्कल आपकी खूबसूरती को कर रही है प्रभावित, अपनाएं ये 4 सुरक्षित घरेलू उपाय
Home Remedies of Dark Circle : आंखों में डार्क सर्कल की वजह से चेहरे की सुंदरता प्रभावित होती है। बदलते लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण के कारण आंखों में डार्क सर्कल्स की परेशानी हो जाती है। अगर आपकी आंखों के नीचे भी काले घेरे या डार्क सर्कल की परेशानी है, तो आप इन उपायों से इसे दूर कर सकते हैं। चलिए जानते हैं डार्क सर्कल दूर करने के सबसे आसान (Home Remedies of Dark Circle) घरेलू उपाय-
आंखों के काले घेरे दूर करने के लिए टी बैग का उपयोग बहुत लाभ दायक होता है। डार्क सर्कल में आपको ठंडे कोल्ड टी बैग का इस्तेमाल करना होता है। इसके लिए आप टी बैग को गीला करके फ्रीज में रख दें। रात को सोने से पहले आप ठंडे टी बैग्स को अपनी दोनों आखों में 5 से 10 मिनट के लिए रखें। ऐसा आप सप्ताह में तीन बार करें। धीरे-धीरे आपके काले घेरे ठीक होने लगते हैं।
अगर आपके काले घेरे बहुत ज्यादा हैं तो आप पुदीने की पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। पुदीने में पाया जाने वाला मेंथॉल डार्क सर्कल को कम करने में मदद करता है। डार्क सर्कल पर आपको पुदीने की पत्तियों को पीसकर लगाना होता है। ऐसा आप सप्ताह में 2 बार कर सकते हैं।
त्वचा की देखभाल के लिए खारे का उपयोग और सेवन सबसे अधिक किया जाता है। आपको अपने डार्क सर्कल हाटने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। ताजे खीरे की स्लाइस को अपनी आंखों और उसके आस-पास 15 से 20 मिनट के लिए रखना होता है। ऐसा आप सप्ताह में 2 बार करती हैं तो डार्क सर्कल धीरे-धीरे ठीक होने लगता है।
स्किन केयर में दूध का विशेष महत्व होता है। डार्क सर्कल हटाने के लिए दूध को कॉटन बाल में दूध में डूबाकर आंखों के ऊपर रखना होता है। यह आपकी आंखों की सेहत के साथ-साथ डार्क सर्कल को भी कम करता है।