
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : April 4, 2024 1:02 PM IST
Knee Long Hair : हर महिला चाहती है कि उसके बाल घुटनों या कमर तक लंबे हों, इसके लिए वे कई तरह के प्रयास भी करती हैं। लेकिन कई बार खानपान में कमी और खराब लाइफस्टाइल की वजह से बाल काफी ज्यादा खराब होने लगते हैं। ऐसी स्थिति में आप अपने घर पर कई तरह के नुस्खों को आजमा सकते हैं। इन नुस्खों में मेथी का दाना शामिल है। जी हां, मेथी के दानों का समय-लमय पर प्रयोग करने से बालों की ग्रोथ को बेहतर किया जा सकता है। मेथी दाना आपके बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे बालों की मजबूती को बेहतर किया जा सकता है। साथ ही बालों की ग्रोथ को बढ़ाया जा सकता है। बालों में इसका प्रयोग आप कई तरह से कर सकते हैं। इसके अलावा खाने के रूप में भी मेथी के दानों का प्रयोग करने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। आइए जानते हैं बालों के लिए किस तरह फायदेमंद है मेथी दाना और किस तरह करें इसका प्रयोग?
मेथी दाना सेहत के लिए फायदेमंदहोता है। इससे स्वास्थ्य के साथ-साथ आपके बालों की ग्रोथ और मजबूती को बढ़ाया जा सकता है। इसका समय-समय पर प्रयोग फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, मेथी के दानों में आयरन और प्रोटीन की समृद्ध संरचना होती है, जिससे बालों की मजबूती को बढ़ावा मिल सकता है। इसके अलावा यहविटामिन ए, सी, के, फोलिक एसिड, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और प्रोटीन का समृद्ध स्रोत होता है। इससे स्कैल्प में सुधार लाया जा सकता है, जिससे बालों की ग्रोथ को बेहतर करने में मदद मिल सकती है।
बालों की ग्रोथ के लिए आप मेथी दाना और नारियल तेल के मिश्रण को लगा सकते हैं। इसके लिए 1 कटोरी नारियल तेल लें, इसमें 2 से 3 चम्मच करीब मेथी का दाना डालकर अच्छी तरह से गर्म कर लें। अब तेल को ठंडा करके अपने बालों में लगाएं। करीब 1 घंटे बाद बालों को अच्छे से साफ कर लें। आप इस तेल का प्रयोग सप्ताह में दो बार कर सकते हैं। इससे बालों की ग्रोथ काफी अच्छी हो सकती है।
बालों की मजबूती और ग्रोथ को बेहतर करने के लिए मेथी दाना और करी पत्ते का हेयर पैक बालों के लिए अच्छा हो सकता है। इसके लिए 1 चम्मच मेथी दाना में करीब 1 मुट्ठी करी पत्ता डाल लें। अब इस मिश्रण को अपने बालों में लगाकर करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। अब अपने बालों को धो लें। इस लेप का प्रयोग सप्ताह में 1 बार या फिर 15 दिनों में 1 बार जरूर करें।
बालों की ग्रोथ के लिए मेथी दाना काफी प्रभावी माना जाता है। हालांकि, अगर आपके बाल काफी ज्यादा खराब हो रहे हैं या फिर मेथी दाना से आपको किसी तरह की एलर्जी है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से सलाह लें।