
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : November 23, 2025 12:46 PM IST
Besan Turmeric Face Pack for Pigmentation :चेहरे पर झाइयां यानी पिग्मेंटेशन एक आम स्किन प्रॉब्लम है, जो सूरज की धूप, हार्मोनल बदलाव, एजिंग और प्रदूषण के कारण बढ़ जाती है। झाइयां दिखने लगें तो चेहरा डल दिखाई देता है और स्किन टोन भी अनइवन हो जाता है। ऐसे में घरेलू नुस्खे लंबे समय से झाइयों को हल्का करने में मददगार माने जाते हैं। इनमें सबसे लोकप्रिय और असरदार उपाय हैबेसन, हल्दीऔरदही का फेस पैक।बेसन, दहीऔर हल्दी दोनों ही नैचुरल स्किन-ब्राइटनिंग, एंटी-इंफ्लेमेटरी और डी-टैनिंग गुणों से भरपूर होते हैं। यह पिग्मेंटेशन को धीरे-धीरे कम करते हैं और चेहरे को अंदर से साफ व ग्लोइंग बनाते हैं।
बेसन, दहीऔरहल्दीमेंकईऐसेपोषकतत्व होते हैं, जो स्किन को नैचुरली ब्राइट करते हैं। इन तीनों ही चीजों में पर्याप्त मात्रामेंपोषकतत्वहैं, जोस्किन को अंदर से पोषण देकर झाइयों से राहत दिलाते हैं।
यह एक नैचुरल क्लेंज़र और स्किन ब्राइटनर है।
स्किन से डेड सेल हटाता है जिससे झाइयों की गहराई कम होती है।
टैनिंग दूर करता है और त्वचा को समान रंगत देता है।
ऑयली स्किन का ऑयल बैलेंस बनाए रखता है, जिससे पिग्मेंटेशन बढ़ता नहीं।
हल्दी में मौजूद कुर्कुमिन एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है।
यह मेलानिन उत्पादन को नियंत्रित करता है, जिससे झाइयांं कम होती हैं।
सूजन, लालपन और स्किन डैमेज को ठीक करती है।
बेसन त्वचा की ऊपरी परत को साफ करताहै, जबकि हल्दी अंदरूनी स्तर पर मेलानिन को कंट्रोल करती है। दोनों मिलकर झाइयों को धीरे-धीरे हल्का करते हैं और स्किन टोन समान बनाते हैं।
झाइयों को दूर करने वाले बेसन, दही और हल्दी के फेस पैक को बनाने के लिए आपको नीचेबताई गई चीजों की जरूरत पड़ेगी
2 चम्मच बेसन
½ चम्मच हल्दी
1 चम्मच दही
½ चम्मच नींबू का रस
कैसे बनाएं
1. एक साफ कटोरी में बेसन और हल्दी मिलाएं।
2. अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो इसमें दही मिलाएं।
3. अगर आपकी स्किन ऑयली या सेंसिटिव है तो गुलाबजल मिलाएं।
4. या मिश्रण में थोड़ा पानी डालकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
5. यदि आपकी स्किन संवेदनशील नहीं है तो 4 से 5 बूंद नींबू का रस मिलाने से झाइयों पर असर और बढ़ जाता है।
चेहरे पर कैसे लगाएं फेस पैक
1. सबसे पहले चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर साफ कर लें।
2. पैक को उंगलियों की मदद से चेहरे पर समान रूप से लगाएं।
3. झाइयों वाली जगह पर हल्के हाथों से 1 मिनट मसाज करें।
4. पैक को 15 से 20 मिनट सूखने दें।
5. हल्का-सा पानी लगाकरगोल-गोल मूवमेंट में स्क्रब करें।
6. चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
7. त्वचा पर हल्का मॉइस्चराइजर लगा लें।
- हल्दी त्वचा में मेलानिन को कम बनाती है। मेलानिन कम बनने से झाइयां धीरे-धीरे हल्की दिखने लगती हैं।
- बेसन झाइयों के ऊपर जमा डेड सेल को हटाकर नई स्किन को ऊपर आने देता है, जिससे झाइयों का असर कम होता है।
- धूप (UV Rays) झाइयों का सबसे बड़ा कारणहै। बेसन-हल्दी दोनों मिलकर टैन हटाते हैं और स्किन रिपेयर करते हैं।
- हल्दी में मौजूद कर्कुमिन स्किन कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है।इससे झाइयां गहरी होने से रुक जाती हैं।
- फेस पैक को धोते समय हल्का मसाज चेहरे में रक्त संचार बढ़ाता है, जिससे झाइयांकमदिखतीहैंऔरग्लोबढ़ता है।
निष्कर्ष
बेसन और हल्दी का फेस पैक झाइयों को कम करने का एक आसान, सुरक्षित और पारंपरिक उपाय है। यह न केवल पिग्मेंटेशन को हल्का करता हैबल्कि स्किन को साफ, ब्राइट और ग्लोइंग भी बनाता है। नियमित उपयोग से चेहरे की रंगत समान होती है और झाइयोंकाअसरकाफीहदतककम हो जाता है।