झड़ते बालों और कील-मुंहासों को रोके तरबूज के बीज का तेल, जानें क्या है इस्तेमाल करने का सबसे सही तरीका

Watermelon seed oil benefits: तरबूज के बीजों से निकलने वाला तेल में अनेक प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनसे बालों और त्वचा को कई फायदे मिल सकते हैं। चलिए जानते हैं तरबूज के बीज से निकलने वाले तेल के फायदे और इस्तेमाल करने के तरीका।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : June 20, 2022 4:10 PM IST

Skin and hair care: गर्मियों के दिनों में ठंडा-ठंडा तरबूज हर किसी को भाता है और यह सिर्फ एक स्वादिष्ट फल नहीं है इससे स्वास्थ्य को अनेक फायदे होते हैं। तरबूज खाते समय कई बार आप भी बीजों के कारण परेशान हो जाते होंगे और उन्हें पहले ही निकाल कर फेंक देते होंगे। वहीं कुछ लोग तरबूज के बीजों का उपयोग कई घरेलू उपचार बनाने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि तरबूज के बीजों से निकलने वाले तेल में भी अनेक फायदे होते हैं। तरबूज के बीजों से प्राप्त तेलों में आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर, पोटेशियम और अन्य कई प्रकार के तेल पाए जाते हैं, जो हमारी त्वचा और बालों को अनेक लाभ प्रदान करते हैं। चलिए जानते हैं तरबूज के बीजों से निकलने वाले तेल से क्या फायदे होते हैं और इनका उपयोग कैसे किया जाना चाहिए।

त्वचा के लिए तरबूज के बीज का तेल

आजकल लोगों को त्वचा संबंधी कई समस्याएं हो जाती हैं और डॉक्टरों द्वारा दिए जाने वाले प्रोडक्ट भी ठीक से काम नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आपको प्राकृतिक चीजों का अपनाना चाहिए। आप त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए तरबूज के बीजों से निकलने वाले तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कील मुंहासों के लिए तरबूज के बीज का तेल

तरबूज के बीजों से निकलने वाले तेलों में कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट के रूप में काम करते हैं। इसके इस्तेमाल से बार-बार एक्ने होना और कील आदि की समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

बालों के लिए तरबूज के बीज का तेल

टूटते, झड़ते और रूखे बालों की समस्या आजकल आम हो गई है। इनसे छुटकारा पाने के लिए तरबूज के बीजों के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मौजूद आवश्यक पोषक तत्व बालों को पोषण प्रदान करते हैं, जिससे बाल टूटना बंद कर देते हैं और शाइनी हो जाते हैं।

तरबूज के बीज के तेल का इस्तेमाल

वाटरमेलन सीड ऑयल का इस्तेमाल अलग-अलग स्थितियों के अनुसार अलग तरीके से किया जा सकता है -

  1. अगर मुंहासों के लिए तरबूज के बीजों से निकलने तेल का इस्तेमाल करना है, तो कुछ बूंद तेल को किसी छोटे बर्तन में डालें और उंगली की मदद से मुंहासों के ऊपर उसे लगाएं
  2. बालों के लिए तरबूज के बीजों का तेल इस्तेमाल करने के लिए आप दो चम्मच ते ले लीजिए और उसकी सिर में हल्के हाथों के साथ मालिश कीजिए। आप हफ्ते में एक या दो बार इसकी मालिश कर सकते हैं।

तरबूज के बीज के तेल से होने वाले नुकसान

हालांकि, कुछ लोगों को लिए तरबूज के बीजों से निकलने वाले तेल एलर्जी पैदा कर सकता है, इसलिए पहले त्वचा पर थोड़ा सा तेल लगाएं और इंतजार करें कि कहीं आपको तो एलर्जी के लक्षण महसूस नहीं हो रहे हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source