सुबह चावल के पानी से धोएं चेहरा, दूर होंगी ये 5 समस्याएं

Rice Water Benefits for Face in Hindi: चावल का पानी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप चावल के पानी से चेहरा धो सकते हैं। इससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated : February 27, 2025 11:21 AM IST

Chawal ke Pani ke Fayde Face ke Liye: चावल का पानी सेहत के साथ ही, त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। अक्सर लोग चावल का पानी वजन बढ़ाने के लिए पीते हैं। वहीं, चावल के पानी को फेस पैक या क्लींजर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा, आप चाहें तो चावल के पानी से मुंह भी धो सकते हैं। चावल के पानी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो स्किन के लिए बेहद जरूरी होते हैं। वैसे तो आप चावल के पानी से दिन के किसी भी समय चेहरा धो सकते हैं। लेकिन, अगर आप रोज सुबह चावल के पानी से मुंह धोएंगे, तो इससे आपको पूरे दिनभर फ्रेश-फ्रेश फील होगा। चावल का पानी त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर करता है। आइए, जानते हैं चावल के पानी से चेहरा धोने के फायदे (Chawal ke Pani se Chehra Dhone ke Fayde)-

चावल के पानी से चेहरा धोने के फायदे

1. त्वचा बेदाग बनेगी

चावल के पानी से चेहरा धोने से त्वचा बेदाग बनती है। अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे या टैनिंग आदि है, तो चावल के पानी से चेहरा धोना फायदेमंद हो सकता है। चावल के पानी में एलेंटोइन होता है, तो स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है। चावल का पानी चेहरे के दाग-धब्बे भी मिटाता है।

2. त्वचा की चमक बढ़ाए

अगर आपकी त्वचा डल और बेजान है, तो आप चावल के पानी से मुंह धो सकते हैं। चावल के पानी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की चमक बढ़ाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल्स से भी बचाते हैं। चावल के पानी से चेहरा धोने से त्वचा की चमक और रंगत बढ़ती है

3. त्वचा को मुलायम बनाए

अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो चावल का पानी फायदेमंद हो सकता है। चावल का पानी त्वचा की ड्राईनेस को कम करता है। चावल के पानी से चेहरा धोने से त्वचा मुलायम और कोमल बनती है। अगर आप चावल के पानी से चेहरा धोएंगे, तो इससे स्किन सॉफ्ट और शाइनी बनेगी।

4. मुंहासों से छुटकारा दिलाए

मुंहासों वाली स्किन के लिए भी चावल का पानी फायदेमंद होता है। अगर आपके चेहरे पर एक्ने या मुंहासे हैं, तो आप चावल के पानी से चेहरा धो सकते हैं। चावल का पानी त्वचा से मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करता है। आप रोजाना चावल के पानी से चेहरा धोकर एक्ने फ्री स्किन पा सकते हैं।

5. झुर्रियां दूर करे

चावल का पानी एंटी-एजिंग का काम करता है। अगर आपके चेहरे पर कम उम्र में ही झुर्रियां और फाइन लाइंस नजर आने लगी हैं, तो आप चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। चावल के पानी से चेहरा धोने से झुर्रियों की समस्या कम होती है। चावल का पानी त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है। 

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।