रोजाना सुबह-शाम चेहरे पर चावल का पानी लगाने से ज्यादा कुछ नहीं होगा, बस हर कोई हो जाएगा आपकी सुंदरता का दीवाना

Chehre ko chawal ke pani se dhone ke fayde: अपनी स्किन की चमक को बनाए रखे के लिए आपको महंगे स्किन केयर की जरूरत नहीं बल्कि आप कुछ खास नेचुरल स्किन केयर टिप्स को अपना सकते हैं, जिनमें आमतौर पर ये खास चावल का पानी भी शामिल है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : June 3, 2025 8:44 AM IST

Chehre ko chawal ke pani se dhone se kya hota hai: स्किन केयर के लिए स्किन हेल्थ एक्सपर्ट्स और ब्यूटी एक्सर्ट्स भी मानते हैं कि नेचुरल इंग्रेडिएंट्स की चीजें हमारी त्वचा के लिए ज्यादा अच्छी होती है। इसलिए खूबसूरत व दमकती त्वचा के लिए आपको भी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी खूबसूरत और दमकती त्वचा की चाह रखते हैं, लेकिन महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर खर्च नहीं करना चाहते, तो आपके किचन में ही इसका जादुई इलाज छुपा है, चावल का पानी (Rice Water)। चावल का पानी सिर्फ त्वचा के लिए घरेलू नुस्खा नहीं, बल्कि यह सदियों पुरानी एशियाई स्किनकेयर परंपरा का हिस्सा है। जापान और कोरिया में महिलाएं इसे पीढ़ियों से इस्तेमाल कर रही हैं और इसका असर साफ दिखाई देता है। तो आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

चावल का पानी और क्यों है ये खास?

चावल का पानी वह सफेद तरल होता है, जो चावल को भिगोने या पकाने के बाद बचता है। यह त्वचा के लिए एक नेचुरल टॉनिक की तरह काम करता है। इसमें विटामिन बी और सी, अमीनो एसिड, फेरुलिक एसिड और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं। ये तत्व त्वचा को नमी प्रदान करते हैं, रंगत निखारते हैं और झाइयां व दाग-धब्बे कम करने में मदद करते हैं। चावल का पानी हल्का, ठंडा और केमिकल-फ्री होता है, जो हर प्रकार की त्वचा के लिए सुरक्षित और असरदार माना जाता है।

सुबह-शाम रोज लगाने से क्या होंगे फायदे?

त्वचा में प्राकृतिक चमक: चावल का पानी त्वचा को प्राकृतिक रूप से टोन करता है, जिससे रंगत निखरती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। यह त्वचा को ताजगी और नमी भी देता है।

झाइयां और दाग-धब्बे होंगे कम: चावल के पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की मरम्मत करते हैं और दाग-धब्बों को धीरे-धीरे हल्का करने में मदद करते हैं, जिससे चेहरा साफ और निखरा हुआ दिखाई देता है।

मुंहासे होंगे गायब: चावल के पानी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा को बैक्टीरिया से बचाते हैं, जिससे मुंहासों की समस्या कम होती है और चेहरा साफ, स्वस्थ और दाग-मुक्त बना रहता है।

पोर्स होंगे टाइट: चावल का पानी त्वचा को टाइट करता है, जिससे चेहरे के खुले रोम छिद्र धीरे-धीरे सिकुड़ने लगते हैं। इससे त्वचा स्मूथ, साफ और यंग दिखने लगती है।

त्वचा बनेगी सॉफ्ट और फ्रेश: चावल का पानी एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है, जो त्वचा को साफ, ताजगी से भरपूर और संतुलित बनाए रखता है। यह त्वचा की बनावट को भी सुधारता है।

ऐसे करें इस्तेमाल?

- आधा कप चावल को धोकर 1 कप पानी में 30 मिनट तक भिगोएं।

- पानी छान लें और एक बोतल में भर लें।

- सुबह और रात को रुई या स्प्रे की मदद से चेहरे पर लगाएं।

- 5 मिनट बाद धो लें या ऐसे ही छोड़ दें।

हर दिन सिर्फ दो मिनट लगाकर चावल के पानी से आप पा सकते हैं दमकती, बेदाग और जवान त्वचा। न कोई खर्चा, न कोई केमिकल बस नेचुरल सुंदरता का जादू।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।