सर्दियों में गायब हो गया निखार? गुनगुने पानी में फिटकरी डालकर मुंह धोना कर दें शुरू, लोग पूछेंगे ब्यूटी सीक्रेट

Fitkari ke Pani se Muh Dhone ke Fayde: सर्दियों में नेचुरल निखार को बनाए रखे के लिए महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है, बल्कि कुछ देसी व नेचुरल तरीके भी आपके काम आ सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 9, 2026 6:25 PM IST

Fitkari ke fayde for skin in hindi: सर्दियों का मौसम बहुत सुहावना होता है, लेकिन त्वचा के लिए काफी चुनौतीपूर्ण भी होता है। इस मौसम में ठंडी हवाएं, कम नमी और धूप की कमी त्वचा के लिए परेशानियां खड़ी करती और त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन लेती हैं। जिसका नतीजा होता है- चेहरे को रूखा, बेजान और मुरझाया हुआ नजर आना। वहीं कई लोगों को इस मौसम में खुजली, खिंचाव और फटने जैसी समस्याओं का बी सामना करना पड़ता है। वहीं अगर सही देखभाल न की जाए, तो त्वचा का निखार जल्दी गायब हो जाता है। ऐसे में अगर आप केमिकल प्रोडक्ट्स की जगह घरेलू उपाय अपनाएं तो नतीजें आपको बिना किसी परेशानी के नजर आएंगे। जानकारों का कहना है कि गुनगुने पानी में फिटकरी मिलाकर मुंह धोना ऐसा ही एक पुराना, लेकिन असरदार तरीका है। तो आइए जानते हैं कैसे यह उपाय काम करता है।

ऐसे करें इस्तेमाल

फिटकरी का इस्तेमाल करना बेहद आसान है, जिसे रोजाना के स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है। इसके लिए आप एक मग गुनगुने पानी में चुटकी भर फिटकरी डालकर अच्छी तरह घोल लें और दिन में केवल एक बार इससे अपना चेहरा धोएं। चेहरा धोने के बाद त्वचा को तौलिए से हल्के हाथों से पोंछे और हल्का मॉइस्चराइजर करें, ताकि त्वचा की नमी बनी रहे। वहीं अगर आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है, तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। नियमित और सही उपयोग से त्वचा को कई लाभ मिलेंगे जैसे-

त्वचा को करता है डीप क्लीन

फिटकरी में प्राकृतिक रूप से एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में जब आप फिटकरी को गुनगुने पानी में मिलाकर चेहरे को धोते हैं, तो यह स्किन के पोर्स में जमी गंदगी, ऑयल और बैक्टीरिया को साफ करने में मदद करती है। सर्दियों में त्वचा पर गंदगी अधिक चिपकती है, ऐसे में यह उपाय चेहरे को अंदर से फ्रेश करता है। त्वचा की गहराई से सफाई होने पर टिश्यू हेल्दी रहने लगती है और उसका सीधा असर आपकी त्वचा की हेल्थ पर पड़ता है।

कील-मुंहासों व दाग-धब्बों से राहत

फिटकरी एक एस्ट्रिजेंट होता है, जो ढीली पड़ रही त्वचा को कसाव भी प्रदान करती है, जिससे खुले रोमछिद्र सिकुड़ जाते हैं। वहीं जिन लोगों को पिंपल्स और ब्लैकहेड्स की समस्या होती है, फिटकरी के इस्तेमाल से वह भी कम हो जाती है। वहीं जब इसका नियमित उपयोग किया जाता है तो चेहरे के हल्के दाग-धब्बे भी फर्क भी कम नजर आने लगते हैं।

लौट आता है खोया निखार

शोध बताते हैं कि गुनगुना पानी ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है तो वहीं फिटकरी त्वचा को टोन करने में मदद करती है। ऐसे में जब दोनों मिलते हैं तो चेहरे पर नेचुरल ग्लो साफ नजर आने लगता है। यही वजह है कि कुछ दिनों तक इसका इस्तेमाल करने से चेहरा क्लियर और ग्लोइंग नजर आने लगता है। इसलिए अगर आपको भी अपना खोया हुआ निखार वापस चाहिए तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source