नाखून से लेकर स्किन की सुंदरता बढ़ाए ये अनोखा कैप्सूल, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

विटामिन ई (Vitamin E) कैप्सूल से निकलने वाले तेल का इस्तेमाल आप शरीर के एक-एक अंग पर कर सकते हैं। नाखून हों या फिर स्किन, हर एक अंग की खूबसूरती बढ़ाने में विटामिन ई हमारी मदद करता है। जानें, विटामिन-ई से होने वाले फायदे क्या-क्या हैं...

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : July 29, 2020 3:22 PM IST

Benefits of Vitamin E: कई फलों, तेलों और ड्राई फ्रूट्स में विटामिन-ई पाया जाता है। विटामिन ई से सेहत को लाभ होने के साथ ही सौंदर्य भी बढ़ती है। आजकल लोग विटामिन ई की पूर्ति इसके कैप्सूल (Vitamin E Capsule) से करते हैं। विटामिन ई (Vitamin E) कैप्सूल से निकलने वाले तेल का इस्तेमाल आप शरीर के एक-एक अंग पर कर सकते हैं। नाखून हो या फिर स्किन, हर एक अंग की खूबसूरती बढ़ाने में विटामिन ई हमारी मदद करता है। चलिए जानते हैं विटामिन-ई (Benefits of Vitamin E) से होने वाले फायदे-

नाखूनों की बढ़ेगी खूबसूरती

आप दिनरात हाथों का इस्तेमाल कई कार्यों के लिए करती हैं फिर चाहे खाना बनाना हो, बर्तन साफ करना हो या कपड़े धोने हों। इन सभी काम से हाथ के नाखून खराब होते हैं। बार-बार पानी और डिटर्जेंट के इस्तेमाल से नाखून की चमक खो जाती है। इन चीजों से नाखून के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। अगर आप नाखून को खराब होने से बचाना चाहती हैं, तो विटामिन ई के कैप्सूल का इस्तेमाल जरूर करें। अपने नाखूनों को स्वस्थ बनाने के लिए आपको विटामिन ई के तेल से नाखून के आस-पास मालिश करनी है। अगर आप सोने से पहले अपने नाखून में विटामिन ई का तेल लगाती हैं, तो इससे ज्यादा लाभ होता है।

ओवरनाइट क्रीम के रूप में विटामिन ई का करें इस्तेमाल

विटामिन ई कैप्सूल मॉइस्चराइजिंग गुणों से भरपूर होता है। इसका इस्तेमाल आप ओवरनाइट क्रीम के रूप में कर सकती हैं। इसके लिए आप अपने नियमित रूप से यूज करने वाले क्रीम में विटामिन ई तेल की कुछ बूंदें डालें। इस क्रीम को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। सुबह चेहरे को पानी से धो लें। ये आपके चेहरे पर सीरम की तरह काम करेगा। रात के समय विटामिन ई चेहरे पर लगाने से चेहरे को पर्याप्त नमी मिलती है। ध्यान रहे कि इसे सोने से कम से कम 30 मिनट पहले चेहरे पर लगाएं।

बालों के लिए गुणकारी विटामिन ई

अगर आपके बाल कमजोर हैं और जल्दी बढ़ते नहीं हैं, तो आप अपने बालों में विटामिन ई का इस्तेमाल कर सकती हैं। बालों के लिए विटामिन ई का देश वरदान साबित होता है। इसके लिए आप सबसे पहले विटामिन ई के कैप्सूल से तेल निकाल लें। इसके बाद इन तेलों को नियमित रूप से इस्तेमाल करने वाले तेल में मिलाकर लगाएं। इसके बाद अपने बालों में धीरे-धीरे मालिश करें। अब बाल को 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें। शैम्पू और गर्म पानी से बाल को अच्छी तरह से धो लें। इस तेल का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार करें। कुछ ही महीनों में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

एंटी रिंकल करे दूर

अगर स्किन पर निशान और झुर्रियां हैं, तो विटामिन ई तेल आपके लिए एंटी-एजिंग क्रीम के रूप में काम करेगा। विटामिन ई एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होता है। इससे स्किन में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। अगर आप इसके तेल से त्वचा पर मालिश करती हैं, तो स्किन की संरचना में काफी सुधार होगा। इसके साथ ही चेहरे की स्किन टाइट और चमकदार भी होगी।

लड़कों के चेहरे पर आएगा निखार, घर पर ट्राई करें ये फेसपैक

तेज धूप में कहीं झुलस ना जाए त्वचा, यूं रखें ख्याल

बेजान और झड़ते बालों से हैं परेशान? अपनाएं ये जरूरी टिप्स

ग्रीन टी फेस मास्क लगाने के होते हैं कई फायदे, जानें बनाने की विधि

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source