
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : October 4, 2020 11:31 AM IST
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए विटामिन सी से भरपूर सिट्रस फ्रूट्स के फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका।
Citrus Fruits Benefits for Skin in Hindi: क्या आपको पता है कि विटामिन सी त्वचा के लिए भी काफी हेल्दी (Benefits of Vitamin C for skin in Hindi) है और इससे भी कहीं ज्यादा हेल्दी विटामिन सी युक्त सिट्रस फ्रूट्स (Citrus Fruits) का सेवन करना होता है? सिट्रस फ्रूट्स यानी खट्टे फल। इनमें सबसे ज्यादा विटामिन सी होता है, जो सेहत के साथ ही स्किन और बालों को भी पोषण प्रदान करता है। इन फलों में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता है।
जैसा कि हम बता चुके हैं कि सिट्रस फ्रूट्स में विटामिन सी सबसे ज्यादा होता है। विटामिन सी शरीर में मौजूद रेडिकल्स को नष्ट करने में मदद करता है, जिससे त्वचा में निखार आती है। साथ ही विटामिन सी (Vitamin C benefits in hindi) कोलेजन के निर्माण, डेड स्किन सेल्स, स्किन पोर्स को सिकोड़ने में भी मदद करता है। जानें, विटामिन सी युक्त किन सिट्रस फ्रूट्स या खट्टे फलों के यूज (Citrus Fruits Benefits for Skin in Hindi) से त्वचा होगी हेल्दी और ग्लोइंग...
संतरा आप खाते हैं, इसे त्वचा पर भी करें इस्तेमाल। त्वचा खिल उठेगी (Orange for glowing skin)। संतरे में विटामिन सी, फाइबर अधिक होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकालते हैं। जब आपका शरीर अंदर से साफ रहेगा, तो त्वचा पर इसका असर साफ नजर आने लगेगा। स्किन खुद ही कुछ दिनों में ग्लो करने लगेगी। संतरे का जूस, फेसमास्क या इसके छिलके से बने पेस्ट को आप त्वचा पर लगा सकते हैं। संतरा से फेसमास्क बनाने के लिए संतरे के छिलके को धूप में सुखा लें। इसे पीसकर पाउडर बना लें। 1 चम्मच पाउडर में हल्दी, एक चम्मच गुलाबजल मिलाएं और फेसमास्क की तरह चेहरे पर अप्लाई करें। 20 मिनट सूखने दें फिर चेहरे को पानी से साफ कर लें।
नींबू का इस्तेमाल तो बालों और त्वचा पर वर्षों से किया जाता रहा है। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण त्वचा से बैक्टीरिया को मारते हैं, जिससे एक्ने, मुंहासों, दाग-धब्बों की समस्या दूर होती है। त्वचा में बेदाग निखार लाने के लिए नींबू 1 चम्मच नींबू का रस लें। इसमें एक चम्मच ग्राउंड किया हुआ ओट्स, 1 चम्मच टोमैटो प्यूरी मिलाकर फेसमास्क बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब चेहरे को पानी से धो लें।
ग्रेपफ्रूट (Grapefruit) को हिंदी में चकोतरा कहते हैं। इस फल में भी विटामिन सी (Vitamin C), एंटीइंफ्लेमेटरी तत्व अधिक होते हैं, जो त्वचा को हेल्दी रखते हैं। इसके सेवन से त्वचा में निखार (Beauty benefits of Grapefruit) आती है। ग्रेपफ्रूट यानी चकोतरा का यूज करने के लिए आप एक ग्रेपफ्रूट का गूदा निकाल लें। इसमें 1 चम्मच दही, 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। आपकी त्वचा कोमल, साफ और हेल्दी हो जाएगी।
त्वचा पर हुए तिल हटाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल कितना कारगर?
कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल) दूर करेंगे शरीर के जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स, यूं करें इस्तेमाल