कच्चे दूध की मलाई को कैसे लगाने से मिलेगा ग्लोइंग चेहरा, आप भी साइड में रख देंगे महंगी क्रीम

Chehre Par Doodh ki Malai Lagane ke Fayde: महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरूरत तब पड़ती है, जब आपके पास कच्चे दूध की मलाई न हो। इस लेख में हम इसी के फायदों के बारे में जानेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : February 19, 2026 5:08 PM IST

Doodh ki Malai Lagane ke Fayde: आज के समय में चेहरे की त्वचा को निखारने और उसे स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्राकृतिक उपायों की ओर रुझान तेजी से बढ़ा है। समय आज यह है कि आप महंगी क्रीम और स्किन प्रोडक्ट्स के बिना ही अपनी त्वचा को प्राकृतिक तरीके से निखार सकते हैं। लेकिन शायद ही आप जानती होंगी कि कच्चे दूध की मलाई पोषक तत्वों और विटामिन से भरपूर होती है, जो चेहरे की त्वचा को कोमल, हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनाने में मदद करती है। यानी की आप बिना किसी महंगे प्रॉडक्ट के अपनी त्वचा को निखार सकते हैं। मलाई का नियमित रूप से इस्तेमाल करने से चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है और त्वचा की रंगत भी सुधरती है। कैसे आइए हम आपको बताते हैं।

मलाई को सही तरीके से तैयार करें

इसके लिए आप सबसे पहले ताजा कच्चे दूध को एक दिन के लिए फ्रिज में रख दें। ऐसा करन से दूध की ऊपर की मलाई अलग हो जाएगी। अब आप इस मलाई को एक साफ बर्तन में निकाल लें। यह मलाई विटामिन ए, डी और ई से भरपूर होती है, जो त्वचा की नमी बनाए रखने और उसे ग्लोइंग बनाने में मदद करेगी।

इस्तेमाल से पहले चेहरा साफ करें

अब आप चेहरे पर मलाई लगाएं। मगर मलाई लगाने से पहले चेहरे को हल्के फेस वॉश या सिर्फ पानी से अच्छे से साफ करें। ऐसा करने से चेहरे पर से धूल-मिट्टी और अतिरिक्त तेल हट जाएगा और मलाई की पोषक तत्व सीधे त्वचा तक पहुंच पाएंगे और त्वचा भी बिना किसी रुकावट के पोषक तत्वों को अवशोषित कर पाएगी।

सही तरीके से करें इस्तेमाल

अब आप मलाई को उंगलियों की मदद से चेहरे और गर्दन पर धीरे-धीरे मसाज करते हुए लगाएं। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और त्वचा को अंदर से स्वस्थ बनाता है। मसाज के दौरान चेहरे की झुर्रियों और सूखापन पर ध्यान दें। विशेषज्ञों के अनुसार आंखों के आस-पास हल्के हाथ से मलाई लगाना ज्यादा बेहतर साबित होता है। इसके बाद आप इसे 15–20 मिनट तक लगा रहने दें। यह त्वचा की नमी को बढ़ाता है और त्वचा का सूखापन दूर करता है।

धो लें और मॉइस्चराइज करें

मलाई लगाने के 20 मिनट के बाद आप चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इस प्रक्रिया के बाद आप देखेंगे कि त्वचा मुलायम, कोमल और प्राकृतिक रूप से चमकदार दिख रही है। आप चाहें तो चेहरा धोने के बाद हल्का मॉइस्चराइजर लगा सकते हैं, लेकिन कई बार कच्ची मलाई ही पर्याप्त होती है और किसी चीज की जरूरत नहीं होती।

हालांकि, आपको इस बात का ध्यान भी रखना है कि हफ्ते में 2 से 3 बार नियमित रूप से इस प्रक्रिया को दोहराना है। मलाई से सेंसिटिविटी नहीं होती है, लेकिन कुछ लोगों को इससे एक्ने हो सकते हैं और खासतौर पर जिनकी स्किन पहले से ही बहुत ज्यादा ऑयली है। इसलिए, अगर पिंपल आने लगें तो इस्तेमाल न करें।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।