पनीर के पानी को फेंके नहीं स्किन पर करें ऐसे इस्तेमाल, दूर होंगी ये बड़ी स्किन प्रॉब्लम

Paneer water for skin: हेल्दी स्किन पाने के लिए जरूरी नहीं है कि महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल किया जाए। पनीर के पानी के इस्तेमाल से भी स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : May 24, 2023 3:33 PM IST

Benefits of paneer water for skin in hindi: स्किन को हेल्दी रखने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। लेकिन तेज गर्मियां, बढ़ता प्रदूषण और लगातार खराब हो रहा हमारा लाइफस्टाइल हमारी स्किन के दुश्मन हो गए हैं। हमारी तमाम कोशिशें करने के बाद भी गर्मियों के दिनों में त्वचा का नेचुरल ग्लो धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। वैसे तो मार्केट में कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं, लेकिन वे हर किसी की स्किन टाइप पर काम नहीं कर पाते हैं और साथ ही ये केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट बहुत महंगे भी होते हैं। लेकिन ऐसा भी जरूरी नहीं है कि अच्छा व ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आपको मार्केट के महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स ही खरीदने पड़ें। कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं, जिनकी मदद से स्किन के नेचुरल ग्लो को वापस लाया जा सकता है। इस लेख में हम आपको स्किन के लिए पनीर के पानी के फायदों के बारे में बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं पनीर के पानी से ग्लोइंग त्वचा पाने के साथ-साथ और कौन से फायदे मिलते हैं।

एजिंग के लक्षणों को रोके (Paneer water for aging)

पनीर की तरह पनीर के पानी में भी खूब मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को खूब पोषण प्रदान करते हैं। पनीर के पानी का नियमित रूप से स्किन पर इस्तेमाल करने से झुर्रियां आदि नहीं हो पाते हैं और स्किन एजिंग से जुड़े अन्य लक्षण भी तुरंत कंट्रोल होने लगते हैं। यदि आपको भी यंग स्किन चाहिए, तो पनीर का पानी अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

कील मुंहासों को दूर करे (Paneer water for acne and pimples)

पनीर के पानी से स्किन पर होने वाली पिंपल या एक्ने आदि को भी दूर किया जा सकता है। पनीर के पानी को नियमित रूप से इस्तेमाल करने से त्वचा अंदर से साफ होने लगती है और इस कारण से कील व मुंहासे ठीक हो जाते हैं। पनीर का पानी त्वचा के रोम कूपों में मौजूद गंदगी को निकालने में मदद करता है।

स्किन को ड्राई होने से रोके (Paneer water for dry skin)

स्किन के रूखेपन को दूर करने के लिए भी पनीर का पानी काफी फायदेमंद हो सकता है। पनीर के पानी में कई ऐसे खास तरह के नेचुरल पोषक तत्व होते हैं, जो स्किन के लिए एक मॉइश्चराइजर का काम करते हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन नम पड़ने लगती है और ड्राइनेस खत्म होने लगती है।

नेचुरल ग्लो लाए (Paneer water for natural glow)

पनीर का पानी स्किन के खोए हुए नेचुरल ग्लो को वापस लाने में भी मदद करता है। पनीर के पानी को इस्तेमाल करना भी बहुत ही आसान है, आप साधारण पानी की तरह इस से मुंह धो लें और कम से कम 15 मिनट तक मुंह को पोंछे नहीं। इसके अलावा रुई के टुकड़े की मदद से इसे हर एक या दो मिनट में अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक ऐसा करते रहें।

हालांकि, यदि आपको स्किन से जुड़ी किसी प्रकार की कोई समस्या है और आप उसका इलाज करना चाहते हैं, तो आपको पनीर के पानी का इस्तेमाल करने से पहले एक बार स्किन डॉक्टर से इस बारे में सलाह ले लेनी चाहिए। कई बार स्किन में ऐसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जिनका इलाज डॉक्टर के द्वारा ही किया जाना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source