
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : January 5, 2026 7:11 PM IST
Coffee Milakar Shampoo Karne ke Fayde: आज के समय में सोशल मीडिया पर जो वायरल हो जाए, वहीं ट्रेंड बन जाता है। ऐसा ही कॉफी और शैंपू के साथ देखा जा रहा है। दरअसल इस समय सोशल मीडिया पर शैंपू में कॉफी मिलाकर बाल धोने का नुस्खा तेजी से वायरल होता जा रहा है। इंस्टाग्राम रील्स से लेकर यूट्यूब शॉर्ट्स और ब्यूटी ब्लॉग्स में लोग इस नुस्खे को अपनाते दिख रहे हैं। हो सकता है आपने भी अब तक इस नुस्खे के बारे में सुन लिया हो और स्किप कर दिया हो, लेकिन हम आपको बता दें कि यह आपके बालों के लिए एक नेचुरल और असरदार उपाय है। असल में कॉफी आपके बालों को मजबूती देने का काम करती है उन्हें शाइनी बनाती है और हेल्दी भी। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों पर इस नुस्खे को इस्तेमाल करने जा रही हैं तो इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है और इससे आपके बालों को क्या फायदे मिलते हैं? आइए जानते हैं।
कई अध्ययन बताते हैं कि कॉफी में मौजूद कैफीन स्कैल्प को एक्टिव करने का काम करती है, क्योंकि कैफीन बालों की जड़ों तक पहुंचकर उन्हें पोषण देती है। साथ ही यह नुस्खा बिल्कुल केमिकल-फ्री होता है, जो घर पर आसानी से तैयार हो जाता है। यही कारण है कि आपको इसे अपनाते हुए कई लोग मिल जाएंगे। तो वहीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर द्वारा इसे अच्छे रिव्यू दिए जाने से भी यह नुस्खा तेजी से वायरल हो रहा है।
इस नुस्खे को बनाने के लिए सबसे पहले आप 1–2 चम्मच कॉफी लें और उसे अपने रेगुलर शैंपू में मिला लें। अब आप अपने बालों को गीला करें और फिर इस मिश्रण को हल्के हाथों से स्कैल्प में 2–3 मिनट तक मसाज करते हुए लगाते रहें। अब आप इसे फिर सादे पानी से अच्छी तरह धो लें कि बालों में कॉफी का कोई कण न रहे। याद रखें हफ्ते में 1–2 बार से ज्यादा इसका इस्तेमाल नहीं करना है, वरना स्कैल्प ड्राई हो सकते हैं।
कॉफी को शैंपू में मिलाकर लगाने से बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है। जानकार बता रहे हैं कि इससे हेयर फॉल कम होता है, बालों में नेचुरल शाइन आती है और बाल स्मूथ हो जाते हैं। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि इससे डल बालों में जान लौट आती है, स्कैल्प साफ महसूस होते हैं, जिससे आत्मविश्वास पर भी गहरा असर होता है।
अगर आपकी स्कैल्प सेंसिटिव है या आपको डैंड्रफ की समस्या रहती है, तो इस नुस्खे का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। वहीं शैपू में जरूरत से ज्यादा कॉफी मिलाने से स्कैल्प ड्राई होने की समस्या हो सकती है। वहीं आप किसी भी घरेलू नुस्खे को नियमित करने से पहले हेयर एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकती हैं। यह सबसे सेफ तरीका है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।