गर्मियों में पसीने से चेहरे पर हो रही है जलन? तो इस्तेमाल करें ये ऑयल

गर्मियों में चेहरे पर काफी पसीना (Sweat Itching On Face) आता है, जिसकी वजह से चेहरे पर जलन और खुजली होने लगती है। टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल (Benefits of Tea Tree Oil) करने से इस समस्या से राहत पा सकते हैं। किसी भी तरह के स्किन पर आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि टी ट्री ऑयल के कुछ अन्य फायदे-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 26, 2020 11:57 AM IST

Benefits of Tea Tree Oil : टी ट्री ऑयल स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। यह पारंपरिक उपचार में से एक है, जो सेहत से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है। टी ट्री ऑयल का उपयोग (Benefits of Tea Tree Oil) स्किन से जुड़ी समस्याओं (Skin Problems) को ठीक करने के लिए किया जाता है। जैसे- त्वचा, नाखूनों और बालों में होने वाली गंभीर समस्याओं को टी ट्री ऑयल के जरिए ठीक किया जा सकता है।

गर्मियों में चेहरे पर काफी पसीना (Sweat Itching On Face) आता है, जिसकी वजह से चेहरे पर जलन और खुजली होने लगती है। टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल (Benefits of Tea Tree Oil) करने से इस समस्या से राहत पा सकते हैं। किसी भी तरह की स्किन पर आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि टी ट्री ऑयल के कुछ अन्य फायदे-

ड्राई स्किन और एक्जिमा की समस्या (Dry Skin)

अधिक पसीने की वजह से चेहरे पर जलन और खुजली होने लगती है। इसे समस्या को भी ठीक करने में भी टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें जिंक ऑक्साइड और क्लोबेटासोन ब्यूटिरेट तत्व पाया जाता है, जो स्किन के लिए काफी प्रभावी माना जाता है।

कैसे इस्तेमाल करे

अपने पंसद के किसी भी तेल में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें मिला लें। इस मिश्रण से अपनी त्वचा को मसाज करें। शरीर का जो भाग रूखा लगता है, वहां पर आप टी ट्री के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस ऑयल को रात भर अपनी त्वचा पर लगे रहने दें और सुबह साफ कर लें।

ऑयली स्किन से परेशान (Oily Skin)

गर्मियों में पसीने के कारण चेहरा काफी ऑयली हो जाता है। ऑयली स्किन के लिए भी टी ट्री ऑयल अच्छा माना जाता है। यह एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन के लिए अच्छा माना जाता है।

कैसे करें इस्तेमाल

अगर आपका चेहरा ऑयली है, जो टी ट्री ऑयल लगाने के लिए इसे किसी टोनर, मॉइस्चराइजर या फिर सनस्क्रीन के साथ मिलाएं। इसे आप अपने फेस मास्क में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। टी ट्री ऑयल के इस्तेमाल से आपके फेस को निखार देने के साथ-साथ पसीने से होने वाली जलन को शांत करेंगा। इससे चेहरे पर होने वाले पसीने और खुजली से राहत मिलेगी।

मुंहासे करे कम (Pimples)

अगर आपके चेहरे पर काफी लंबे समय से मुंहासे हुए हैं तो इसके लिए आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटीसेप्टिक के गुण होते हैं जो मुंहासों और दानों का इलाज करते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल

शहद और दही का मिश्रण बनाकर उसमें टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें डालें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। पंद्रह मिनट तक इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने के बाद ठंडे पानी से धो लें। फर्क नजर आने लगेगा।

शेव करते समय कटने पर (After Shave)

शेव करते समय गलती से कट जाना आम बात है, लेकिन चिंता मत करें। इस समस्या का समाधान टी ट्री ऑयल से मिल जाएगा। इतना ही नहीं, अगर शेव करने से पहले आप टी ट्री को चेहरे पर लगा लेते हैं, तो इससे आपका रेजर आपके चेहरे पर आसानी से सरकता है।

टी ट्री का यूं करें इस्तेमाल

टी ट्री ऑयल में रूई को डुबा लें। इसके बाद इसे कटे पर लगाएं। समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

जलन से राहत (Irritation on skin)

अगर आप छोटी-मोटी चोट या जले से परेशान हैं तो इसके लिए भी आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। छाले और फफोलों से भी आपको टी ट्री ऑयल आसानी से छुटकारा दिला सकता है।

ऐसे करें टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल

जले हुए भाग को ठंडे पानी से धो लें। टी ट्री ऑयल के साथ एलोवेरा का तेल मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को जले हुए भाग पर लगाएं। इस पेस्ट को रोजाना लगाएं जब तक कि चोट और जले से छुटकारा ना मिल जाए।

इन 5 ट्रिक्स से डबल चिन की समस्या को करें हाइड, गाल और गर्दन की चर्बी नहीं आएगी नजर

हाथ बार-बार धोने से हो गए हैं रूखे और बेजान, तो इन घरेलू टिप्स से करें मुलायम

सावधान! लॉकडाउन में ना करें ये गलतियां, वरना स्किन हो सकती है खराब

चेहरे की जिद्दी झाइयों को कहें अलविदा, अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय

सेहत से जुड़ी इन समस्याओं के कारण फटते हैं होंठ, ये हैं खास लिप मास्क जिन्हें अप्लाई कर पाएं गुलाबी और कोमल होंठ

जानें, दाढ़ी बनाने के बाद आफ्टर शेव लोशन लगाना बेहतर है या फिटकरी?

Tips for Hair Care: डैंड्रफ की वजह से बालों को होते हैं कई नुकसान, अपनाएं ये घरेलू टिप्स

Hair Fall in Men: पुरुषों में तनाव से बढ़ता है हेयर फॉल, स्ट्रेस कंट्रोल करें इन आसान टिप्स के साथ

ग्लोइंग स्किन के लिए घर में तैयार करें मैंगो-मस्कमेलन स्मूदी, जानें इसकी खास रेसिपी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source