क्या बादाम का तेल मेकअप हटा सकता है? जानें, तरीका और इसके गजब के फायदे

Is it good to remove makeup with oil almond : मेकअप हटाने के लिए बादाम के तेल का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। आइए आपको त्वचा के लिए बादाम के तेल के फायदों के बारे में बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : December 5, 2025 9:20 AM IST

Benefits of removing makeup with almond oil on face : सुंदर दिखना भला कौन नहीं चाहता। लड़की हो या लड़का, खूबसूरत दिखने की चाहत हर किसी की होती है। वैसे तो कहा जाता है साज-श्रृंगार महिलाओं ही शोभा देता है। हालांकि, स्किन केयर रूटीन लड़के भी करते हैं। खैर, यहां हम मेकअप रिमूवल की बात करने जा रहे हैं। दरअसल, मेकअप तो हर कोई कर लेता है, लेकिन उसे रिमूव करना किसी को उतना जरूरी नहीं लगता। लेकिन आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि यदि मेकअप को अच्छे से रिमूव न किया जाए, तो यह स्किन के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, लंबे समय तक चेहरे पर मेकअप लगाए रखने से स्किन पर एलर्जी और बारीक दाने तक हो सकते हैं। ऐसे में सोने से पहले मेकअप को अच्छे से रिमूव करना बहुत जरूरी होता है, ताकि स्किन सांस ले सके।

मेकअप हटाने के लिए वैसे तो बाजार में ढेर सारे प्रोडक्ट्स हैं, लेकिन आप बादाम के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह न केवल मेकअप को अच्छे से रिमूव करता है, बल्कि त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद भी होता है। आइए आपको त्वचा के लिए बादाम के तेल के फायदों के बारे में बताते हैं।

बादाम के तेल से कैसे हटाएं मेकअप?

चेहरे पर लगे मेकअप को हटाने के लिए सबसे पहले एक कॉटल बॉल पर कुछ ड्रॉप बादाम के तेल की लें और इससे आराम से मेकअप को रिमूव करें। आप देखेंगे कि मेकअप बहुत आराम से हट गया है। मेकअप को हटाने के बाद किसी अच्छे फेस वॉश से मुंह को धो लें। आप देखेंगे कि न सिर्फ मेकअप आसानी से साफ हो गया है, बल्कि आपको अपनी स्किन पहले से ज्यादा मुलायम और ग्लोइंग भी दिखेगी।

बादाम के तेल से मेकअप हटाने के क्या फायदे हैं?

त्वचा को दे नमी

बादाम का तेल न सिर्फ मेकअप को आसानी से हटा देता है, बल्कि यह त्वचा को नमी भी देता है। दरअसल, बाजार में उपलब्ध मेकअप रिमूवर से मेकअप हटाने पर स्किन ड्राई लग सकती है। ऐसे में अगर आप बादाम के तेल से मेकअप हटाते हैं, तो इससे त्वचा नमी मिलती है, जिससे स्किन सॉफ्ट हो जाती है।

एलर्जी और जलन को कम करे

कई लोगों को मेकअप रिमूवर से एलर्जी या जलन की समस्याहो सकती है, क्योंकि यह केमिकल युक्त होता है। वहीं, अगर आप बादाम के तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे एलर्जी और जलन नहीं होती है, साथ ही त्वचा मुलायम होती है।

स्किन को फ्री-रेडिकल्स से बचाए

बता दें कि बादाम का तेल त्वचा को फ्री-रेडिकल्स से भी बचाता है। दरअसल, फ्री-रेडिकल्स की वजह से स्किन पर झुर्रियां और बढ़ती उम्र के लक्षण दिखने लगते हैं। ऐसे में अगर आप बढ़ती उम्र में भी त्वचा को जवां बनाए रखना चाहते हैं, तो बादाम का तेल काफी फायदेमंद रहेगा।

डार्क सर्कल्स को करे कम

फोन के ज्यादा इस्तेमाल और कम नींद लेने से आंखों के आस-पास डार्क सर्कल हो सकते हैं। इन्हें हटाने के लिए आप रोज रात को सोने से पहले इन काले घेरों पर बादाम के तेल से मालिश कर सकते हो। धीरे-धीरे इनका हल्का होना शुरू हो जाएगा।

Highlights

  • बादाम तेल से मेकअप हटाने से रेडनेड और ड्राईनेक की परेशानी दूर होती है।
  • बिना मॉइस्चराइजर लगाए आपकी स्किन काफी सॉफ्ट हो सकती है।
  • बादाम तेल आपकी आंखों के नीचे के डार्क सर्कल को कम कर सकता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source