सोने से पहले नाभि पर लगा लें गुलाब जल, इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Putting Rose Water in Belly Button : नाभि पर रोजाना गुलाबजल लगाकर सोने से कई तरह की दिक्कतें कम हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : January 28, 2025 4:22 PM IST

Nabhi Me Gulab Jal Lagane ke Fayde : स्किन पर चमक लाने से लेकर आंखों को की जलन कम करने तक, गुलाबजल का प्रयोग किया जाता है। यह कई तरह की गुणों जैसे- एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल्स,  एंटी बैक्टीरियल और विटामिन सी से भरपूर होता है, जिसके प्रयोग से कई तरह की दिक्कतें दूर हो सकती हैं। वैसे तो हम में से अधिकतर लोग गुलाबजल का प्रयोग चेहरे पर लगाने के लिए करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाभि पर गुलाबजल लगाने से भी आपकी कई दिक्कतें दूर हो सकती हैं। जी हां, नाभि पर गुलाबजल लगाने से आप न सिर्फ स्किन की परेशानी कम कर सकते हैं, बल्कि कई अन्य दिक्कतें दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं नाभि पर गुलाबजल लगाने के क्या फायदे हैं?

एक्ने की परेशानी को करे खत्म

चेहरे पर होने वाली एक्ने की परेशानी को दूर करने के लिए नियमित रूप से सोने से पहले नाभि पर गुलाबजल लगाकर सोएं। यह पिंपल्स, दाग-धब्बों को कम कर सकता है। साथ ही चेहरे की सूजन से भी राहत दिला सकता है।

सनबर्न से दिलाए राहत

गुलाब जल को नाभि पर लगाकर सोने से सनबर्न की शिकायत को दूर किया जा सकता है। दरअसल, गुलाबजल में मौजूद गुण आपकी स्किन को अंदर से रिपेयर करता है, जिससे सनबर्न की परेशानियां कम हो सकती हैं। इसे आप नाभि पर लगाने के साथ-साथ डायरेक्ट सनबर्न वाले हिस्से पर भी लगा सकते हैं।

झुर्रियां करे कम

रोजाना सोने से पहले नाभि पर गुलाबजल डालकर सोने से आपके चेहरे पर होने वाली झुर्रियों की शिकायत को दूर किया जा सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो झुर्रियों की शिकायत को कम कर सकता है। साथ ही फाइन-लाइंस से भी राहत दिलाने में प्रभावी हो सकता है।

चेहरे की गंदगी को करे कम

रोजाना रात में सोने से पहले नाभि पर गुलाबजल लगाने से स्किन पर जमा गंदगी को बाहर किया जा सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो चेहरे की गंदगी को कम कर सकता है। साथ ही यह स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करता है। साथ ही अतिरिक्त गंदगी बाहर निकल सकती है।

डार्क सर्कल से छुटकारा

डार्क सर्कल की परेशानी को कम करने के लिए आप नाभि गुलाबजल का प्रयोग किया जा सकता है। यह शरीर की थकान और जलन को शांत करके आंखों के नीचे के डार्क सर्कल को कम कर सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके डार्क सर्कल की परेशानी कम हो, तो आप सोने से पहले नाभि पर इसे जरूर लगाएं। आप चाहे तो रुई की मदद से इसे नाभि पर डाल सकते हैं।

कैसे करें इसका प्रयोग?

नाभि पर गुलाबजल लगाने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी में थोड़ा सा गुलाबजल लें, इसे रुई में डुबोकर नाभि पर डालें और कुछ देर के लिए छोड़ दें और फिर सो जाएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।