गर्मियों में भी चाहिए चमचमाती स्किन, तो लगाएं पनीर का फेस पैक

Paneer face pack benefits: पनीर सिर्फ खाने के ही नहीं बल्कि लगाने के काम भी आता है और इससे स्किन को कई जबरदस्त फायदे भी मिलते हैं। चलिए जानते हैं पनीर फेस पैक बनाने व लगाने का तरीका और इससे मिलने वाले फायदे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : May 22, 2023 4:48 PM IST

Benefits of paneer for skin: गर्मियों के दिनों में स्किन को हेल्दी रखना इतना आसान नहीं होता है, कभी तेज धूप तो कभी हद से ज्यादा गर्मी और फिर ऊपर से पसीना भी है जो आपकी स्किन को लगातार खराब करता रहता है। वैसे तो मार्केट में मिलने वाले कई ऐसे स्किन प्रोडक्ट्स हैं, जिनकी मदद से गर्मियों में भी स्किन को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। लेकिन इतनी तेज गर्मियों कई बार बाहर के प्रोडक्ट्स भी फेल हो जाते हैं क्योंकि ज्यादा पसीना आने के कारण ये महंगे प्रोडक्ट्स भी ठीक से काम नहीं कर पाते हैं। ऐसे में ज्यादा फायदा नेचुरल चीजों का ही होता है। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि पनीर सिर्फ खाने के लिए ही नहीं बल्कि स्किन पर लगाने के काम आ सकता है और इससे स्किन को कई फायदे भी मिलते हैं। चलिए जानते हैं स्किन के लिए पनीर फेस पैक के फायदे और इस्तेमाल करने के सही तरीका (How to make paneer face pack)

स्किन के लिए पनीर फेस पैक के फायदे

कच्चे पनीर आपकी स्किन को कई फायदे पहुंचाता है, जिनमें निम्न शामिल हैं -

1. रूखापन दूर करे (Paneer face pack for dry skin)

त्वचा के रूखेपन को दूर करने के लिए पनीर का इस्तेमाल किया जा सकता है। पनीर को अपनी डाइट में शामिल करना या इसे फैसपैक के रूप में लगाना दोनों ही आपकी स्किन के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। पनीर आपकी स्किन को नेचुरल मॉइस्चर प्रदान करता है, जिससे त्वचा में ड्राइनेस नहीं हो पाती है।

2. नेचुरल ग्लो लाए (Paneer face pack for natural glow)

गर्मियों के दिनों में ज्यादा धूप व धूल-मिट्टी के कारण स्किन का नेचुरल निखार गायब हो जाता है और पनीर की मदद से उसे वापस पाया जा सकता है। पनीर में सेलेनियम, विटामिन ई और कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन के ग्लो को बढ़ाते हैं।

3. झुर्रियां दूर करे (Paneer face pack for wrinkles)

पनीर का सवन करना या फिर नियमित रूप से इसे फेस पैक के रूप में लगाना स्किन को खूब पोषण प्रदान करता है। उम्र के साथ या उम्र से पहले स्किन में होने वाले एजिंग के लक्षणों को पनीर के नियमित इस्तेमाल से दूर किया जा सकता है।

कैसे करें तैयार (How to make paneer face pack)

पनीर का फेस पैक बनाना बहुत ही आसान है। पनीर का एक छोटा टुकड़ा लें और उसे ग्राइंडर में डाल लें। उसके साथ आधा चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच शहद डालें। अच्छे से ग्राइंड करें जिससे उसके एक पेस्ट तैयार हो जाएगी। अब साफ पानी से चेहरे को अच्छे से धोएं और सूती कपड़े से साफ करने के बाद इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। 15 से 20 मिनट इसे अपने चेहरे पर रखें और गुनगुने पानी से मुंह धो लें। अच्छा रिजल्ट पाने के लिए हफ्ते में कम से कम दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source