स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है ओमेगा-3, इसकी पूर्ति के लिए खाएं ये चीजें

Omega-3 Benefits For Skin And Hair: ओमेगा-3 शरीर के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आइए, जानते हैं इसके फायदों के बारे में –

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : April 24, 2024 4:21 PM IST

Omega-3 Benefits For Skin And Hair: आपने अक्सर डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स को लोगों को ओमेगा 3 स्प्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हुए सुना होगा। दरअसल, ओमेगा 3 हमारे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। यह इम्यूनिटी को बेहतर बनाने, हार्मोन के कामकाज में सुधार करने और दिल को स्वस्थ रखने के जरूरी होता है। इसके सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।  आपको बता दें कि यह त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। जी हां, यह स्किन और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसकी कमी से त्वचा और बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। तो आइए, जानते हैं स्किन और बालों के लिए ओमेगा 3 कैसे फायदेमंद होता है (Omega 3 Benefits For Skin And Hair In Hindi)?

मुंहासों को कम करे

ओमेगा 3 के सेवन से मुंहासों और एक्ने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, ओमेगा-3 में एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती है, जिससे एक्ने और मुंहासों के घाव को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, यह आइसोट्रेटिनोइन के दुष्प्रभाव को कम करने में मदद करता है, जिससे मुंहासे को कम करने में मदद मिलती है।

सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव करे

ओमेगा 3 हमारी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षा प्रदान करता है। साथ ही, यह सूरज की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से होने वाली स्किन एजिंग और पिगमेंटेशन से बचाने में भी मदद करता है।

ड्राई स्किन की समस्या दूर करे

ओमेगा 3 के सेवन से त्वचा की नमी बरकरार रहती है। यह ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही, यह सोरायसिस के कारण होने वाली ड्राइनेस, रेडनेस और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।

बालों को मजबूत और चमकदार बनाए

ओमेगा 3 बालों को पोषण देता है। साथ ही, स्कैल्प और बालों के रोम को नमी प्रदान करता है। साथ ही, यह बालों की चमक को बढ़ाने में भी मदद करता है।

बालों की ग्रोथ बढ़ाए

बालों की ग्रोथ के लिए भी ओमेगा 3 बहुत फायदेमंद होता है। यह स्कैल्प और बालों को नरिश करता है, जिससे बालों के झड़ने को रोकने में मदद मिलती है। इसके नियमित सेवन से बालों की लंबाई बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

स्कैल्प की खुजली से छुटकारा दिलाए

ओमेगा 3 डैंड्रफ के कारण होने वाली स्कैल्प की खुजली को कम करने में मदद करता है। डैंड्रफ को हेयर फॉल के मुख्य कारणों में से एक माना जाता है।

ओमेगा 3 की पूर्ति के लिए खाएं ये चीजें - Omega 3 Food Sources In Hindi

शरीर में ओमेगा 3 की पूर्ती के लिए आप अलसी, सोयाबीन तेल, सरसों, मेथी के बीज, काला चना, राजमा, सहजन की पत्तियां, पालक, अखरोट और फैटी फिश को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source