गर्मियों की धूप में भी नहीं जाएगा चेहरे का निखार, बस रात को चेहरे पर लगाना शुरू कर दें खीरे और दही का ये फेस पैक

Dahi Aur Khire ka Face Pack: गर्मियों में अपनी स्किन की रंगत को खराब होने से बचाना है, तो महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स के बारे में सोचने से पहले दही और खीरे को मिक्स करके बनाए गए इस खास नेचुरल फेस पैक के बारे में जान लें।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : February 28, 2026 5:25 PM IST

Curd And Cucumber Face Pack: गर्मियों का मौसम दस्तक देने वाला है और फिर से वही तेज धूप और उससे पसीना, खुजली और जलन जैसी समस्याएं आपको परेशान करने लगेंगी। आपकी त्वचा के लिए सबसे बड़े दुश्मनों में से एक है गर्मियों का मौसम, क्योंकि तेज धूप, ज्यादा पसीना न सिर्फ आपको परेशान करता है बल्कि आपके नेचुरल निखार को भी छीन लेता है। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में लोग अपनी स्किन के लिए महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी लेकर थक जाते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें नेचुरल निखार नहीं मिल पाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि नेचुरल निखार के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, न कि महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का। जी हां! हम आपको ऐसी ही कुछ खास नेचुरल चीजों के बारे में बताएंगे जो आपकी स्किन के नेचुरल निखार को बनाए रखने में मदद करेंगी।

स्किन के लिए खीरा और दही

ये दोनों ही चीजें पूरी तरह नेचुरल होती हैं और स्किन के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। खीरा खाना और लगाना दोनों ही स्किन के लिए फायदेमंद है, क्योंकि यह स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। साथ ही खीरा स्किन को कूलिंग इफेक्ट देता है, जिससे गर्मी के कारण होने वाली पफीनेस दूर होती है और स्किन के एक फ्रेश ग्लो मिलता है।

दूसरी तरफ दही खाना या स्किन पर दही लगाना दोनों ही तरीके स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। चेहरे पर दही लगाने से यह त्वचा को नेचुरली मॉइश्चराइज करती है और स्किन माइक्रोबायोम को भी सूथ करती है। साथ ही ही में मौजूद कई खास पोषक तत्व होते हैं, जो स्किन को मिलते हैं, जिससे एजिंग का खतरा कम होता है और नेचुरल ग्लो भी बढ़ा है।

मिक्स करके लगाने का फायदा

ये दोनों ही चीजें स्किन के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं और अगर इन दोनों चीजों को सही तरीके से मि्स करके सही तरीके से लगाते हैं तो स्किन को और कई फायदे मिल सकते हैं। गर्मियों से पहले आप खीरे और दही से बना फेस पैक लगाना शुरू करते हैं, तो गर्मियों में आपका नेचुरल निखार कम होने की बजाय उल्टा बढ़ने लगेगा। साथ ही पिंपल, एलर्जी, लालिमा और चेहरे पर धब्बे पड़ने जैसी समस्याएं काफी हद तक कम हो जाएंगी।

कैसे मिक्स करें और लगाएं

ताजे खीरे को छिलके समेत ग्राइंडर में पीस लें और कम से कम एक चम्मच पीसा हुआ खीरे कांच की कटोरी में डालें। अगर आपके पास कांच की कटोरी नहीं है, तो फिर प्लास्टिक या स्टील की कटोरी ले सकते हैं। साथ ही 2 चम्मच दही डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। मिक्स करने के बाद इसे चेहरे पर लगाएं और कम से कम 20 मिनट तक लगा रहने के बाद साफ पानी से मुंह धो लें। मुंह धोने के बाद तौलिए आदि से न रगड़ें।

किन बातों का ध्यान रखें

खीरे और दही का फेस पैक एक नेचुरल नुस्खा है और यह स्किन पर धीरे-धीरे काम करता है। साथ ही अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या है जैसे एलर्जी या पिंपल आदि तो उसका इलाज इन नेचुरल नुस्खों की मदद से नहीं किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपने नजदीकी डर्मेटोलॉजिस्ट (त्वचा के डॉक्टर) से संपर्क करना चाहिए।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।