Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सर्दियो में हाथ-पैरों का फटना बहुत आम बात है। वैसे जिन लोगों की स्किन ड्राई होती है उन्हें इस तरह की समस्या ज्यादा होती है। जिन लोगों के सर्दियों में हाथ पैर ड्राई (Dry Skin) होते हैं वे इस पर ध्यान तो देते हैं लेकिन कई बार कुछ भी असर नहीं करता है। ऐसा भी हो सकता है कि बहुत ज्यादा कैमिकल युक्त सौंदर्य उत्पादों के इस्तेमाल से हमारे चेहरे की त्वचा झुलसी और मुरझायी हुई लगने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो डरने की जरूरत नहीं है बल्कि आप इस स्थिति में मलाई लगा सकते हैं। मलाई एक तरह का प्रोबायोटिक होता है जो त्वचा को अंदर से पोषण देता है। आइए जानते हैं मलाई के फायदों (Benefits Of Malai) के बारे में-
1. मलाई चेहरे को कई कमाल के फायदे देती है। टैनिंग की समस्या सिर्फ गर्मियों में ही नहीं बल्कि सर्दियों में भी होती है। ऐसे में जब आप आपकी त्वचा पर मलाई लगाते हैं तो इससे पोषण मिलने के साथ ही त्वचा को ठंडक भी मिलती है। इसके लिए आपको अपने चेहरे पर मलाई लगानी है और इसे 10 मिनट तक रहने देना है। अब आप चेहरे को धो दें। बेहतर परिणामों के लिए, आप मलाई को बेसन के साथ मिलाकर फेस पैक के रूप में भी लगा सकते हैं।
2. मलाई नेचुलर क्लिंजर का काम भी कर सकती है। यह बंद रोमछिद्रों को खोलने और त्वचा पर जमी धूल को हटाने में मदद करती है। इसके लिए आपको एक चम्मच मलाई और एक चम्मच नींबू रस के साथ अपनी त्वचा को मसाज देनी होगी। ऐसा आप 4 से 5 मिनट तक कर सकते हैं। कुछ देर बाद इसे गीले रूई के फाहे से साफ कर लें।
3. ड्राई स्किन वाले लोग अपनी त्वचा को मुलायम बनाने की बहुत कोशिश करते हैं। इस प्रकार की त्वचा की समस्या ये होती है कि वो नमी को रोक कर नहीं रख पाती। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको मलाई फेसपैक का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इससे आपकी त्वचा को नमी मिलेगी। आप मलाई को सीधे भी चेहरे पर लगा सकते हैं और बेसन के साथ पेस्ट बनाकर भी लगा सकते हैं।
4. क्या आप जानते हैं मालई में प्राकृतिक एक्सफोलिएटर होता है। यह डेड स्किन को हटाता है और आपकी त्वचा को मॉइस्चर देने के साथ ही, पोषण और मुलायम भी बनाता है। डेड स्किन को दूर करने के लिए मलाई में 1 चम्मच ओटमील या ब्रेडक्रंब मिलाएं और अब इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें। इस पेस्ट को आप अपने चेहरा के साथ ही हाथों, कोहनियों, घुटनों, पैरों और गर्दन पर भी लगा सकते हैं।
5. सॉफ्ट और स्मूद त्वचा के साथ ही मलाई आपकी त्वचा को दमकती हुई बना सकती है। इसके लिए आपको एक बड़ा चम्मच मलाई में उतना ही बेसन भी मिलाएं। इसे त्वचा पर लगाकर करीब 20 मिनट तक छोड़ दें। आप चाहें तो मलाई और हल्दी का पैक भी बना सकते हैं। इसे त्वचा पर लगाने के 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।