Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Jojoba oil for Hair : बरसात में बालों में काफी ज्यादा नमी होने की वजह से कई तरह की परेशानी हो सकती है। मुख्य रूप से इसकी वजह से बालों में खुजली, रैशेज, डसनेस जैसी परेशानी होने की संभावना अधिक रहती है। ऐसी स्थिति में आपके लिए कई तरह के नैचुरल उपाय फायदेमंद हो सकते हैं। इन नैचुरल उपायों में आप जोजोबा ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं। जी हां, जोजोबा ऑयल बालों की खूबसूरती को बढ़ावा दे सकता है। इससे बालों की खुजली शांत की जा सकती है। दरअसल, इसमें कई तरह के संक्रमण, बैक्टीरियल परेशानी हो सकती है, जो बालों की खुजली को शांत कर सकता है। आइए जानते हैं बालों में जोजोबा ऑयल इस्तेमाल करने से क्या फायदे हो सकते हैं?
इस तेल में सूजनरोधी गुण होता है, जो बालों के स्कैल्प की सूजन और जलन को कम कर सकता है। इसमें ओमेगा-6 फैटी एसिड और ओमेगा-9 फैटी एसिड होता है। इसके साथ-साथ यह विटामिन ई का भी अच्छा स्त्रोत है, जिससे स्कैल्प की सूजन कम होती है। इससे स्कैल्प को खुजली और रैशेज से शांति मिलती है।
इस सीजन में बाल काफी ज्यादा ड्राई होने लगते हैं, ऐसे में बालों में काफी ज्यादा खुजली होने लगती है। इस स्थिति में जोजोबा ऑयल आपके बालों के लिए बेस्ट हो सकता है। इस तेल को बालों में लगाने से जोजोबा ऑयल लगाएं। यह सीबम को संतुलित करता है, जिससे स्कैल्प मॉइस्चराइज हो सकता है। साथ ही आपके बालों को लंबे समय तक हाइड्रेट रख सकता है।
जोजोबा ऑयल में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है, जो बालों को खुजली की परेशानी से दूर रख सकता है। इससे स्कैल्प पर होने वाली संक्रमण की परेशानी को कम करने में मदद मिलती है।
बालों में जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले जोजोबा ऑयल को हल्का सा गर्म कर लें। इसके बाद इस तेल को अपने बालों के स्कैल्प में लगाकर अच्छी तरह से मसाज करें। आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा नारियल तेल या फिर ऑलिव ऑयल भी मिक्स कर सकते हैं। इस तेल से बालों की मसाज करने के करीब 2 से 3 घंटे बाद बालों को धो लें। इससे बालों की परेशानियां कम हो सकती हैं।
जोजोबा ऑयल बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, अगर आपको जोजोबा ऑयल से किसी तरह की एलर्जी है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।