बालों के लिए गुड़हल के फायदे; इन 3 तरीकों से इस्तेमाल कर दूर कर सकते हैं बालों की समस्या

बालों के लिए प्रकृति के वरदान से बड़ा की दूसरा आशीर्वाद हो ही नहीं सकता। ठीक उसी तरह महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स को अब बाय करने का वक्त आ चुका है। क्योंकि उसकी कमी गुड़हल पूरी करेगा।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 31, 2022 7:42 PM IST

खुबसूरत बालों की चाह में हर किसी को होती है। ये चाह खासकर लड़कियों को ज्यादा होती है। इसी चाह में ना जानें कितने पैसे महंगे महंगे सलून में फूंक देती हैं। कुछ दिनों की चमक के बाद बालों का वही पुराना हाल हो जाता है और वो बेजान और डल दिखने लगते हैं। खैर बालों के लिए जड़ी बूटी जितनी ज्यादा प्रभावी होती हैं, शायद ही कोई महंगा प्रोडक्ट उनके सामने टिक पाए। अब बात अगर जड़ी बूटी की कर रहे हैं तो हम गुड़हल के पेड़ को कैसे भूल सकते हैं। जिनका ना सिर्फ फूल बल्कि पत्तियां भी बालों के लिये किसी वरदान से कम नहीं है। इससे ना सिर्फ बालों में चमक आती है बल्कि इससे गंजे पन से भी छुटकारा मिलता है। इससे होने वाली बालों की ग्रोथ वाकई आपको आश्चर्यचकित कर सकती है।

बालों के लिए गुड़हल के फायदे - Benefits of Hibiscus For Hair

बालों के लिए गुड़हल का इस्तेमाल काफी पुराने समय से किया आता जा रहा है। बालों को इससे ना सिर्फ नया जीवन मिलता है बल्कि ग्रोथ भी मिलती है। इससे और क्या कुछ बड़े फायदे हैं, चलिए जान लेते हैं।

  • बालों की ग्रोथ बढ़ाता है।
  • गंजापन कंट्रोल होता है।
  • डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है।
  • बालों को डीप कंडिशनिंग करता है।
  • समय से पहले बालों को सफ़ेद होने से रोकता है।

गुड़हल का बालों में कैसे करें इस्तेमाल

गुड़हल के फायदे तो अनेक हैं। लेकिन इसके सही इस्तेमाल के बारे में शायद ही हर किसी को जानकारी होती है। अगर आप भी इसका सही इस्तेमाल नहीं जानते तो चलते ये भी जान लेते हैं।

1. गुड़हल-दही हेयर मास्क

गुड़हल के साथ दही का हेयर मास्क बालों के लिए काफी अच्छा होता है। इससे बाल मजबूत होते हैं। साथ ही पोषित और सॉफ्ट भी होते हैं। इसका हेयर मास्क बनाने के लिए एक गुड़हल का फूल लें। उसमें चार से पांच गुड़हल के पत्ते मिलाकर दही डाल लें। इसे महीन पीस लें और बालों की जड़ों में लगाकर लगभग एक घंटे के लिए छोड़ दें। गुनगुने पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में कम से कम दो बार दोहरा सकती हैं।

2. गुड़हल-आंवला हेयर मास्क

गुड़हल के साथ आंवले का हेयर मास्क बालों के विकास के लिये काफी मददगार होता है। साथ ही बालों को मजबूती भी देता है। इसका हेयर मास्क तैयार करने के लिए दो से तीन गुड़हल के फूल और पत्ते लें और उसमें आठ से नौ चम्मच आंवले का पाउडर मिलाकर पीस लें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाकर 40 मिनट छोड़ दें और धो लें। आप इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

3. गुड़हल-अदरक हेयर मास्क

अगर आपके बाल झड़ रहे हैं और उस जगह गंजापन हो रहा है तो ये मास्क आपके बालों को दोबारा उगाने में मदद करेगा। इसके लिए दो से तीन चम्मच अदरक का रस दो से तीन गुड़हल के फूल में मिलकर पीस लें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों में एयर पूरे बालों में लगाएं। 25 से 30 मिनट के बाद इसे धो लें। आप इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कीजिये।

बालों को खूबसूरत बनाने के लिए प्राकृतिक उपचार से बेहतर कोई दूसरा विकल्प हो ही नहीं सकता। बालों की खूबसूरती के लिए गुड़हल का फूल उसी वरदान में से एक है। अगर आप भी बालों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या को झेल रही हैं तो उम्मीद है ये पोस्ट आपकी काफी हद तक मदद करेगा। इसके अलावा अगर आप को लगे की समस्या गम्भीर है या कोई टिप्स आपके काम नहीं आ रही है तो एक बार किसी जानकार से इस विषय में सलाह जरुर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source