Benefits of Grape Seed Oil: झुर्रियों, दाग-धब्बों से छुड़ाना है पीछा, तो चेहरे पर लगाएं अंगूर के बीजों का तेल, जानें फायदे
आप चाहते हैं कि त्वचा पर असमय बुढ़ापे की निशानी, झुर्रियां ना दिखें, तो अंगूर के बीजों से बने तेल का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। जानें, इसे तेल को लगाने का सही तरीका और फायदे....
अंगूर के बीजों से बने तेल के फायदे
Written by Anshumala|Updated : December 23, 2021 8:01 AM IST
Benefits of grape seed oil for skin in Hindi: आप अंगूर (Grape) खाते हैं, लेकिन क्या कभी अंगूर के बीजों से तैयार तेल (Grape seed oil in Hindi) को चेहरे पर इस्तेमाल किया है? जी हां, अंगूर के बीजों से तेल भी तैयार किया जाता है। यह तेल स्किन के लिए हेल्दी होता है। यदि आप चाहते हैं कि आप लंबी उम्र तक जवां दिखें, त्वचा पर असमय कोई समस्या जैसे बुढ़ापे की निशानी, झुर्रियां, डेल और बेजान ना हो जाए स्किन, तो इसके लिए अंगूर के बीजों से बने तेल का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। कुछ ही दिनों में आपकी लूज स्किन में कसावट आ जाएगा। त्वचा निखर उठेगा। आइए जानते हैं अंगूर के बीजों के तेल को लगाने से त्वचा को और क्या फायदे हो सकते हैं और इसे इस्तेमाल में कैसे लाना (Benefits of grape seed oil for skin) चाहिए.....
Add The HealthSite as a Preferred Source
अंगूर के बीजों से बने तेल के फायदे (Benefits of grape seed oil in Hindi)
यदि आपकी उम्र सिर्फ 30 साल है और अभी से ही स्किन पर झाइयों और झुर्रियों की समस्या हो गई है, तो अंगूर के बीजों का तेल अप्लाई कर सकते हैं। इस तेल में ओमेगा 6 फैटी एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन ई अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं। ये सभी जरूरी पोषक तत्व त्वचा को हेल्दी रखते हैं। धूप की तेज किरणों से त्वचा को होने वाले नुकसानों से बचाते हैं। स्किन की नमी बनाए रखते हैं। माथे पर नजर आने वाली लकीरों को दूर करते हैं। हथेलियों पर थोड़ा सा अंगूर के बीजों से तैयार तेल डालें। इसे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। थोड़ी देर छोड़ दें फिर त्वचा को पानी से साफ कर लें।
त्वचा से डेड सेल्स को हटाता है। नई कोशिकाओं का निर्माण करता है, सेल्स की मरम्मत करता है। इसे स्किन पर अप्लाई करने से एलर्जी, रैशेज, दाग-धब्बे, मुंहासे कम होते हैं। त्वचा को चमकदार (Oil for glowing skin) बनाता है।
कई तरह की स्किन से संबंधित समस्याएं सर्दियों में कुछ लोगों को परेशान करती हैं। जिन लोगों को सोरायसिस है, उन्हें तो अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना चाहिए। स्किन एलर्जी, एग्जिमा से परेशान रहते हैं, तो अंगूर के बीजों का तेल लगा सकते हैं।
रात में सोने से पहले चेहरे को बिना साफ किए ना सोएं। यदि मेकअप लगा है, तो उसे हटाएं। इसके लिए आप इस तेल का इस्तेमाल बतौर स्किन टोनर, मेकअप रिमूवर की तरह कर सकते हैं। आधा चम्मच अंगूर के बीजों के तेल या ग्रेप सीड ऑयल (Grape seed oil benefits for skin) में 6-7 बूंद गुलाबजल डालें। इसे मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर छोड़ने के बाद चेहरा साफ कर लें। ध्यान देने वाली बात ये है कि आप इस तेल को कभी भी त्वचा पर डायरेक्ट अप्लाई ना करें। इसे अपने फेस पैक, हर्बल ऑयल या किसी भी नेचुरल चीज के साथ मिलाकर ही त्वचा पर यूज करें।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई अंगूर के बीजों से तैयार तेल को स्किन पर इस्तेमाल करने से संबंधित जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। हेल्थसाइट हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले किसी संबंधित विशेषज्ञ या स्किन स्पेशलिस्ट की सलाह जरूर ले लें।)
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.