ग्लिसरीन का यूज अधिकतर महिलाएं अपनी त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने के लिए करती हैं। दरअसल ग्लिसरीन (glycerine) में ना कोई रंग होता है और ना ही कोई सुगंध। यह एक गाढ़ा लिक्विड पदार्थ होता है। इसे वेजिटेबल ऑयल और एनिमल फैट से बनाया जाता है। इसका इस्तेमाल अधिकतर ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है। शैम्पू बॉडी लोशन क्रीम फेश वॉश आदि में ग्लिसरीन मौजूद होता है। यह त्वचा से टॉक्सिन को निकालता है। इसके यूज से त्वचा संबंधित कई समस्याओं (Skin problems) को दूर किया जा सकता है। जानें किस तरह ग्लिसरीन त्वचा के लिए फायदेमंद (Benefits