
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 6, 2021 8:24 AM IST
घी से तैयार हेयर मास्क लगाने के फायदे .....
Benefits of ghee for Hair: बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए अधिकतर लोग नारियल, सरसों, जैतून या फिर बादाम का तेल लगाना बेहतर समझते हैं। पर क्या आप जानते हैं बालों में घी लगाना भी लाभदायक होता है? जी हां, बालों में घी लगाने से बालों की कंडीशनिंग होती है। बाल समय से पहले सफेद नहीं होते हैं। यह बारिश में होने वाले स्कैल्प इंफेक्शन से भी बचा सकता है। हालांकि, अधिकतर लोगों को बालों में घी लगाना पसंद नहीं होता, उन्हें लगता है कि बाल में घी लगाने से बाल चिपचिप हो जाते हैं। घी में फैट होता है, जो बालों के लिए हेल्दी (Benefits of ghee for Hair) होता है। आप कुछ दिनों के लिए घी से बना हेयर मास्क ट्राई (Ghee Hair Mask) करके देखें। घी से बना हेयर मास्क बालों को पोषण देता है। बालों का रूखापन भी दूर होता है। स्कैल्प से डैंड्रफ की समस्या भी कम होती है। जानें, घी से बना हेयरमास्क कैसे तैयार (Ghee Hair Mask Benefits for Hair) करें, इसके फायदे क्या होते हैं और इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको क्या-क्या सामग्री चाहिए...
घी से हेयर मास्क बनाने के लिए आपको चाहिए 1 चम्मच घी, 1 चम्मच एलोवेरा जेल, एक नींबू का रस और 1 चम्मच नारियल तेल।
एक बाउल लें। घी को गर्म करके पिघला लें। बाउल में घी डालें। इसमें नारियल तेल भी मिला दें। अब इसमें नींबू का रस और एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करे।
सबसे पहले अपने बालों को कंघी करके सीधा कर लें। घी से बने इस मिश्रण को अच्छी तरह से स्कैल्प और बालों में लगाएं। 5-7 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें। इसे 1-2 घंटे के लिए बालों में यूं ही लगा रहने दें। आप क्लचर से बालों को बांध भी सकती हैं या फिर शावर कैप लगाएं। अब किसी माइल्ड शैंपू से बालों को साफ करें। बालों से घी निकल जाए, इसके लिए हल्का गुनगुना पानी भी ले सकती हैं। इससे बालों की नेचुरल तरीके से कंडीशनिंग होती है। ऐसे में बाल जब धो लें, तो कंडीशनर का यूज ना करें। घी से बना ये हेयर मास्क बालों को हेल्दी, शाइनी और घना भी बनाते हैं।
1 बालों को सुंदर और स्वस्थ बनाता है घी से तैयार हेयर मास्क।
2 दो मुंहे बालों की समस्या से परेशान हैं, तो इस समस्या को दूर करता है। बाल असमय सफेद नहीं होते हैं। स्कैल्प इंफेक्शन से बचे रह सकते हैं। मानसून सीजन में भी आप इस हेयर मास्क को लगा सकते हैं। सप्ताह में एक या दो बार जरूर ट्राई करें। यदि आपको अपने बालों को घना बनाना है, तो घी को गर्म करके इससे बालों की मालिश करें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.