Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Benefits of curdled milk for skin: गर्मियों में स्किन के नेचुरल निखार को बनाए रखना बहुत मुश्किल हो जाता है और ऐसा इसलिए है क्योंकि तेज धूप व गर्मी त्वचा के नेचुरल निखार को छीन लेती है। वैसे तो स्किन के स्वास्थ्य को बनाए रखने या फिर हेल्दी स्किन फिर से पाने के लिए मार्केट में कई ऐसे प्रोडक्ट्स हैं, जो प्रभावी रूप से काम करते हैं। साथ ही त्वचा के खोए हुए निखार को वापस पाने के लिए भी कई प्रकार की क्रीम व सीरम आदि मिल जाती हैं। लेकिन कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स केमिकल बेस्ड होते हैं, जिससे स्किन में कई प्रकार की समस्याएं पैदा हो जाती हैं। इसलिए आज भी स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए और नेचुरल ग्लो पाने के लिए आमतौर पर घरेलू तरीकों का ही इस्तेमाल करते हैं। स्किन के खोए हुए नेचुरल निखार को वापस पाने के लिए फटे हुए दूध का इस्तेमाल भी किया जा सकता है और इस नुस्खे का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। चलिए जानते हैं स्किन के लिए फटे हुए दूध के फायदे और इस्तेमाल करने का सही तरीका।
कच्चे दूध को स्किन पर लगाने से उससे मिलने वाले फायदों के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते हैं। लेकिन फटे दूध को अक्सर लोग बेकार समझ के फेंक देते हैं, जबकि स्किन के लिए यह कच्चे दूध से भी बेहतर तरीके से काम करता है। अगर आप भी फटे दूध को खराब समझ कर फेंक देते हैं, तो यह लेख विशेष रूप से आपके लिए ही है। चलिए जानते हैं फटे दूध के फायदे।
कच्चे दूध की तरह फटे दूध में भी स्किन का नेचुरल निखार वापस लाने वाले गुण होते हैं, जो खासतौर पर गर्मियों में लोगों के काफी काम आ सकते हैं। गर्मियों के दिनों में धूप और गर्मी के कारण अक्सर स्किन का नेचुरल ग्लो गायब होने लगता है और इसे वापस पाने के लिए फटे दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है।
गर्मियों के दिनों शरीर से पसीना ज्यादा मात्रा में निकलने लगता है और इस कारण से कई बार पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में फटे दूध का स्किन के लिए इस्तेमाल करने से स्किन हाइड्रेट होने लगती है और रूखेपन जैसी समस्याएं नहीं हो पाती हैं।
बढ़ती उम्र के लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए भी कच्चे दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है। कच्चे दूध में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बढ़ती उम्र के कारण स्किन में हो रहे लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
फटे दूध को लगाने का तरीका बेहद आसान है, जिसमें आपको सबसे पहले फटे हुए दूध को छानकर सॉलिड हिस्से को अलग कर लेना है। सॉलिड की एक चम्मच लें उसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिला लें और आधा चम्मच बेसन मिला लें। अच्छे से मिक्स करें। अगर पेस्ट ज्यादा कठोर बन रही है, तो फटे दूध से निकले पानी को मिलाकर इसे थोड़ा ढीला कर सकते हैं।