Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
दही खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है, ऐसा आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने के लिए दही के तरह-तरह के ड्रिंक्स तैयार किए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस दही के सेहत को लेकर इतने फायदे आपने सुने हैं, वह आपकी त्वचा के लिए कितनी फायदेमंद साबित होती है। जी हां त्वचा की सुंदरता को बढ़ाने के लिए आपको दही का इस्तेमाल हमारे बताए गए तरीकों से करने की आवश्यकता है। इसके प्रयोग से आपकी त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है। इसके साथ ही आपके चेहके के दाग-धब्बों को साफ करने में भी दही काफी फायदेमंद साबित होती है।
यदि आपकी त्वचा रूखी और बेजान हो गई है तो दही और शहद का ये बेहतरीन कॉम्बिनेशन आपकी त्वचा को फिर से सॉफ्ट और ग्लोइंग बना सकता है। यह आपके चेहरे को हाइड्रेट कर त्वचा को मुलायम बनाए रखता है। इसके लिए आपको 2 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद को आपस में मिला लेना है। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर कम से कम 20 मिनट के लिए लगाकर रखें। सूखने के बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें और चेहरा साफ कर लें। इससे आपकी स्किन ग्लोइंग और सॉफ्ट बन जाएगी।
यदि आपकी स्किन काफी ऑयली है तो इसके लिए आपको दही के साथ बेसन का इस्तेमाल करना चाहिए। दही और बेसन का ये शानदार कॉम्बिनेशन आपके चेहरे की त्वचा के लिए शानदार एक्सफोलिएंट हो सकता है। यह फेस पैक आपकी त्वचा में जमा गंदगी को खींचकर बाहर कर सकता है। वहीं यह आपकी त्वचा के अतिरिक्त ऑयल को भी साफ कर सकता है। इसका इस्तेमाल आप 1 चम्मच दही में 1 चम्मच बेसन का मिलाकर चेहरे पर अप्लाई करें। 20-30 मिनट तक इसे लगाने के बाद ताजे पानी से चेहरा साफ करें। यह आपकी रंगत को भी निखारने का काम करता है।
हमारे खाने का स्वाद और रंगत बढ़ाने वाली हल्दी हमारी त्वचा की सेहत को भी दुरुस्त करती है। एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर हल्दी हमारी त्वचा के सभी तरह के इंफेक्शन को ठीक करने का काम करती है। यदि आप दही के साथ हल्दी का इस्तेमाल चेहरे पर करते हैं तो इससे आपकी त्वचा सोने की तरह चमकने लग जाएगी। इसके लिए आपको 2 चम्मच दही में 1 चम्मच हल्दी मिलाने की आवश्यकता है। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अप्लाई करें और चेहरे को आधे घंटे के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा और स्किन सॉफ्ट हो जाएगी।