चेहरे पर 5 दिन तक लगाएं दही-हल्दी, निखार देखकर लोग पूछेंगे पार्लर का नाम!

Benefits of Curd and turmeric face pack: चेहरे पर दही और हल्दी का फेस पैक लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाए दही और हल्दी का फेस पैक (Chere Par Dahi or Haldi Face Pack Lagane ke Fayde)।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : January 7, 2026 10:13 AM IST

Benefits of Curd and turmeric face pack: चेहरे के दाग- धब्बे मिटाने, एजिंग के लक्षण जैसे झाइयों, झुर्रियों को कम करने के लिए दही और हल्दी का फेस पैक ट्राई कीजिए। दही और हल्दी के एंटी बैक्टीरियल गुण त्वचा के संक्रमण से बचाव करते हैं। इससे पिंपल्स और मुंहासे कम होते हैं। जब दही और हल्दी को मिलाकर फेस पैक बनाया जाता है, तो इनके गुण एक-दूसरे को और भी प्रभावशाली बना देते हैं।

तो चलिए जानते हैं चेहरे के लिए दही और हल्दी का फेस पैक कैसे बनाया जाता है और दही व हल्दी का फेस पैक लगाने से चेहरे को क्या-क्या फायदे मिलते (Chehre Par Dahi or Haldi Ka Face Pack Lagane ke Fayde) हैं।

दही और हल्दी का फेस पैक क्यों है खास?

दही और हल्दी को जब एक साथ मिलाया जाए, तो इसके एंटी सेप्टिक और एंटी बैक्टीरियल गुण और बढ़ जाते हैं। इससे त्वचा को अंदरूनी ठंडक व नमी मिलती है। दही और हल्दी दोनों मिलकर त्वचा को साफ, चमकदार और हेल्दी बनाते हैं। यही कारण है कि दही और हल्दी का फेस पैक हर स्किन टाइप के लिए फायदेमंद माना जाता है। यानी की आपकी स्किन ऑयली, सेंसिटिव या ड्राई भी है तो आप दही और हल्दी का फेस पैक चेहरे पर लगा सकते हैं। चेहरे की रंगत को निराखने और विभिन्न परेशानियों से राहत पाने के लिए आपको लगातार 5 दिन तक दही और हल्दी फेस पैक का इस्तेमाल करना है।

कैसे बनाएं दही और हल्दी का फेस पैक

  • चेहरे पर लगाने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच ताजा दही और 1 चुटकी हल्दी को मिला लें।
  • दही और हल्दी को आपको ऐसे मिलाना है, जिससे एक स्मूथ पेस्ट तैयार हो जाए।
  • चेहरे को हल्के फेस वॉश से साफ करें। बाद में चेहरे को तौलिये से हल्का सुखाएं।
  • अब ब्रश या उंगलियों की मदद से दही और हल्दी का फेस पैक चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • इस फेस पैक को 15 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें।
  • चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से स्क्रब की तरह साफ करें।

दही और हल्दी का फेस पैक लगाने के फायदे

  1. दही और हल्दी का फेस पैक चेहरे पर लगाने से त्वचा को अंदर से पोषण मिलता है। इससे प्रदूषण और धूल -मिट्टी के कारण खोई हुई त्वचा की चमक वापस आती है।
  2. ये बात तो हम सभी जानते हैं कि हल्दी के एंटी-बैक्टीरियल गुण पिंपल पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। वहीं, दही चेहरे की सूजन को कम करता है।
  3. इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से चेहरे पर मौजूद पुराने दाग-धब्बे, झाइयां और मेकअप के कारण होने वाला पिगमेंटेशन खत्म होता है।
  4. धूप में निकलने से हुई टैनिंग को भी दही और हल्दी का फेस पैक धीरे-धीरे कम करता है।
  5. ऑयली स्किन से परेशान लोगों के लिए भी ये फेस पैक बहुत फायदेमंद होता है। यह फेस पैक चेहरे के अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करता है।

दही त्वचा की नमी को बनाए रखता है, जिससे रूखापन कम होता है। सर्दियों में जिनकी स्किन ड्राई हो जाती है उन्हें ये फेस पैक ट्राई जरूर करना चाहिए।

Highlights

  • दही और हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं।
  • दही - हल्दी का फेस पैक पिंपल्स को घटाता है।
  • ये फेस पैक चेहरे की सूजन को कम करता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source