Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Banana Skin Face Pack: सर्दियों की धूप सा चमकने लगेगा चेहरा, केले के छिलके से ऐसे बनाएं फेस पैक

Kele ke Chilke ka Face Pack Kaise Banaen: सर्दियों के मौसम में अक्सर स्किन का नेचुरल निखार खराब हो जाता है और इसे हेल्दी बनाए रखने के लिए केले के छिलके के से बने फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Banana Skin Face Pack: सर्दियों की धूप सा चमकने लगेगा चेहरा, केले के छिलके से ऐसे बनाएं फेस पैक

Written by Mukesh Sharma |Published : December 28, 2025 9:42 AM IST

Banana Peel Face Pack Benefits: आज के समय में सुंदर दिखना बहुत मुश्किल काम नहीं हैं, क्योंकि बाजार में ढेरों ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर ट्रीटमेंट्स के बावजूद हैं। हालांकि इस सबके बावजूद लोग नेचुरल स्किन केयर की ओर तेजी से लौट रहे हैं। वह स्किन केयर में मुल्तानी मिट्टी, एलोवेरा और हल्दी-कॉफी जैसी चीजों की और आकर्षित हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि स्किन केयर में केला भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। केला तो हम सभी खाते हैं, लेकिन उसका छिलका अक्सर कचरे में फेंक देते हैं। मगर केले का छिलका स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, बी, सी और ई त्वचा को पोषण देते हैं और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करते हैं। आप केले के छिलके फेस पैक बना सकती हैं, जो न सिर्फ सस्ता है, बल्कि नियमित इस्तेमाल से पार्लर जैसा निखार भी मिलता है। कैसे आइए जानते हैं।

मिलती है नेचुरली ग्लोइंग

केले के छिलके में ल्यूटिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। ऐसे में जब इसे चेहरे पर फेस पैक के रूप में लगाया जाता है, तो यह डल स्किन को रिपेयर करने लगता है और नेचुरल चमक लाने में मदद करता है। ऐसे में आप सप्ताह में 2 बार इसका इस्तेमाल करें और स्किन को फ्रेश व ब्राइट बना लें।

पिंपल्स और दाग-धब्बों से राहत

केले का छिलका एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो मुंहासों से राहत दिलाने में भी मददगार साबित होता है। इससे बना फेस पैक त्वचा की रेडनेस को कम करता है और पुराने दाग-धब्बों को हल्का करने में सहायक होता है। ऐसे में अगर आप पिंपल्स से परेशान हैं, तो केले के छिलके का फेस पैक आपके लिए एक नेचुरल उपाय साबित होगा।

Also Read

More News

मिलेगी मॉइश्चराइज और सॉफ्ट स्किन

अगर आपकी ड्राई स्किन है तो केला का छिलका आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। असल में इसमें मौजूद नेचुरल ऑयल्स त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं। सप्ताह में 2 बार इसके इस्तेमाल से आपको अपनी स्किन सॉफ्ट, स्मूद और हेल्दी महसूस होती है, वह भी बिना किसी केमिकल क्रीम के। अगर आप भी सर्दियों की ड्राई स्किन से परेशान हो गए हैं, तो फिर ऐसे में यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

एजिंग के संकेत नहीं दिखेंगे

केले के छिलके में मौजूद विटामिन सी और ई फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने का काम करते हैं। यह स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ाकर उसे यंग लुक देते हैं। जब आप इसका नियमित इस्तेमाल करते हैं तो त्वचा टाइट और फ्रेश नजर आने लगती है। सर्दियों में होने वाली ये समस्याएं एजिंग के लक्षणों को बढ़ा देती है और इसे हेल्दी बनाए रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप केले के छिलके से बने इस मास्क का उपयोग करें जिससे स्किन यंग रहती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।