
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : January 7, 2026 11:49 AM IST
Vitamin E CapsuleOilBenefitsinHindi:विटामिन ई कैप्सूल को स्किनकेयर के लिए उपयोग में लाया जाता है। यह बेहद सस्ता और फायदेमंद होता है। इसलिए ज्यादातर लोग अपने चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए विटामिन ई कैप्सूल ऑयल का यूज करते हैं। मैं भी पिछले 2 सालों से अपने चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल ऑयल का इस्तेमाल करती आ रही हूं। जब से मैं इस तेल से चेहरे की मालिश कर रही हूं, त्वचा पर काफी फर्क देखने को मिला है। पहले मेरी स्किन काफी रूखी थी और अब मुलायम और कोमल हो गई है। इसलिए मैं दूसरे लोगों को भी एक बार विटामिन ई कैप्सूल को स्किनकेयररूटीन में शामिल करने की सलाह देती हूं। हालांकि, अगर आपकी स्किनड्राई है तो चेहरे पर इसे लगाने से पहले पैचटेस्ट जरूर करें। इससे त्वचा का निखार बढ़ेगा और कई त्वचा संबंधी समस्याएं भी दूर होंगी।
विटामिन ई एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट होता है। विटामिन ई कैप्सूल ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। विटामिन ई कैप्सूल ऑयल स्किन सेल्स को स्वस्थ बनाता है। इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं और प्रदूषण, धूल-मिट्टी से त्वचा की रक्षा करते हैं। विटामिन ई ऑयल लगाने से रूखी और बेजान त्वचा से छुटकाार मिलता है।
अगर आप चेहरे पर रोजाना विटामिन ई कैप्सूल ऑयल लगाएंगे तो इससे त्वचा की चमक कई गुना बढ़ जाएगी। अगर आपकी स्किन डल और बेजान है, तो आप विटामिन ई कैप्सूल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे लगाने से त्वचा का निखार बढ़ता है और रंगत पूरी तरह से साफ होने लगती है। इसलिए आपको चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल जरूर लगाना चाहिए।
विटामिन ई कैप्सूल ऑयल त्वचा पर कसाव लाने में भी असरदार होता है। इसे लगाने से झुर्रियां और फाइन लाइंस कम होती हैं। अगर आप रोजाना चेहरे की विटामिन ई कैप्सूल ऑयल से मसाज करेंगे, तो इससे त्वचा पर कसाव आएगा और बढ़ती उम्र के लक्षणों से राहत मिलेगी। यह एंटीएजिंग का काम करता है और स्किन को यंग-ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करता है।
आजकल ज्यादातर लोग दाग-धब्बों, झाइयों और पिग्मेंटेशन जैसी समस्याओं से परेशान हैं। इन्हें मिटाने के लिए आप विटामिन ई कैप्सूल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। विटामिन ई कैप्सूल ऑयल त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है। यह दाग-धब्बों को कम करता है और झाइयों को भी मिटाने में असरदार होता है। आप रोजाना चेहरे की इस ऑयल से मसाज कर सकते हैं।
आप चेहरे पर कई तरीकों से विटामिन ई कैप्सूल लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 विटामिन ई कैप्सूल लें और इसका ऑयल निकाल लें। इसमें एलोवेरा जेल और 2-3 बूंद ग्लिसरीन की डालें। इसे चेहरे पर लगाएं और 3-4 मिनट तक धीरे-धीरे मालिश करें। आधे घंटे बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। विटामिन ई कैप्सूल ऑयल त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है। यह दाग-धब्बों और झाइयों को कम करने में भी असरदार होता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।