
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 16, 2022 4:34 PM IST
Benefits of applying Strawberry on skin: स्ट्राबेरी का फल एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर होता है और इसीलिए, इसे इम्यूनिटी बढ़ाने वाला फल कहा जाता है। लेकिन, शरीर के साथ-साथ स्ट्राबेरी का फल स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। सर्दियों के मौसम में होने वाली स्किन प्रॉब्लम्स से आराम दिलाने के साथ-साथ स्ट्राबेरी स्किन की रंगत और टेक्सचर का भी ख्याल रखता है। स्ट्राबेरी खाने से जहां स्किन को भीतर से हाइड्रेटेड रखने में मदद होती है वहीं, इससे स्किन को बैक्टेरिया और इंफेक्शन्स से भी राहत दिलाते हैं। आइए जानें स्किन के लिए स्ट्राबेरी लगाने के फायदे। साथ ही जानें त्वचा पर स्ट्राबेरी लगाने के अलग-अलग तरीके। (ways to use strawberries for healthy skin in Hindi.)
जिन लोगों की स्किन बहुत ड्राई हो जाती है उनके लिए स्ट्राबेरी का स्क्रब लगाने से स्किन को हेल्दी रखने में मदद होती है। इससे स्किन की टोन बेहतर बनती हैं और वह सॉफ्ट भी बनती है। स्ट्राबेरी की स्क्रब बनाने और लगाने का तरीका पढ़ें यहां-
डल और ड्राई स्किन को गहराई से पोषण देने के लिए आप स्ट्राबेरी में शहद मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकते हैं। स्ट्राबेरी में मौजूद विटामिन सी आपकी स्किन को स्वस्थ बनाएगा जबकि शहद स्किन को नरिशमेंट देकर उसे सॉफ्ट बनाएगा। यहां पढ़ें शहद और स्ट्राबेरी का यह खास फेसपैक बनाने का तरीका-