रात को सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाने से त्वचा को मिलेंगे ये 5 फायदे, ऐसे करें USE

सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाने स्किन हाइड्रेट रहती है। जिससे स्किन के पोर्स को साफ रखने, पिंपल कम करने और नेचुरल ग्लो बढ़ाने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं इसके अन्य फायदों के बारे में।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : January 24, 2026 8:28 AM IST

Benefits of applying rose water on face before sleeping: प्रदूषण, धूल, मिट्टी के कारण आपके चेहरे के रौनक भी खो गई है तो रात को सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाएं। सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाने स्किन हाइड्रेट रहती है। जिससे स्किन के पोर्स को साफ रखने, पिंपल कम करने और नेचुरल ग्लो बढ़ाने में मदद मिलती है। गुलाब जल के एंटीऑक्सीडेंट गुण चेहरे को अंदर से पोषण देकर कम उम्र में होने वाली एजिंग से बचाते हैं।

सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाने के फायदे

  1. त्वचा मुलायम बनती है- रात को सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाने से त्वचा की नमी बनी रहती है। सर्दियों में आपकी स्किन ड्राई है या चेहरे पर रफनेस महसूस होती है, तो गुलाब जल बहुत फायदेमंद है। रात को सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाने से त्वचा के ड्राई पैच कम होते हैं। इससे स्किन की सॉफ्टनेस बनी रहती है और चेहरे पर ताजगी आती है।
  2. पोर्स को टाइट करता है- ओपन पोर्स की वजह से चेहरा अनइवन और ऑयली दिखने लगता है। सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाने चेहरे के पोर्स टाइट होते हैं। गुलाब जल चेहरे पर नेचुरल टोनर की तरह काम करता है। इससे त्वचा समय के साथ पहले से ज्यादा स्मूद नजर आने लगती है।
  3. चेहरे की चमक बढ़ती है- गुलाब जल त्वचा को फ्रेश और रिफ्रेश करता है। यह त्वचा की थकान दूर कर चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है। रात को सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाने से त्वचा की डलनेस कम होती है। इससे स्किन अगली सुबह ज्यादा ब्राइट और ग्लोइंग नजर आने लगती है।
  4. पिंपल्स और मुंहासे कम होते हैं- गुलाब जल पर हुई विभिन्न प्रकार की रिसर्च बताती है कि इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ये स्किन पर पिंपल्स और मुंहासेपैदा करने वाले बैक्टीरिया को धीरे-धीरे कम करता है। रात को सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाने से नए पिंपल्स बनने की संभावना घटती है। अगर आपको पहले से पिंपल्स और एक्ने की परेशानी है तो सोने से पहले गुलाब जल जरूर लगाएं।
  5. डार्क सर्कल घटाते हैं- इन दिनों ऑफिस स्ट्रेस और नींद की कमी से महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी आंखों के नीचे डार्क सर्कल की समस्या होती है। डार्क सर्कल की समस्या को कम करने में भी गुलाब जल मददगार है। गुलाब जल त्वचा को ठंडक देता है और आंखों के आसपास की त्वचा को रिलैक्स करता है। नियमित रूप से आंखों के आसपास की स्किन पर गुलाब जल लगाया जाए तो इससे डार्क सर्कल की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है।
  6. ऑयल को कंट्रोल करता है - जिन लोगों की स्किन बहुत ज्यादा ऑयली है, उनके लिए भी गुलाब जल बहुत फायदेमंद है। गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट तो करता है लेकिन चिपचिपा नहीं बनाता है। रात को सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाने से चेहरे पर ऑयल कम दिखता है। इससे स्किन बैलेंस नजर आती है।
  7. एजिंग को घटाता है- गुलाब जल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। यह स्किन को एजिंग से बचाने में मदद कर सकता है। सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाने से फाइन लाइंस कम दिख सकती हैं।

गुलाब जल लगाने का सही तरीका- How to Apply Rose Water at Night

रात में चेहरे पर गुलाब जल लगाना काफी नहीं है। इसके लिए आपको सही प्रोसेस को भी फॉलो करना होगा। सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाने के लिए नीचे बताया गया प्रोसेस फॉलो करें।

  1. चेहरे को पहले माइल्ड फेस वॉश से धो लें।
  2. इसके बाद चेहरे को हल्के से तौलिये से सुखाएं।
  3. इसके बाद कॉटन बॉल पर गुलाब जल डालें।
  4. इसे चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं
  5. गुलाब जल को चेहरे पर 10 मिनट सूखने दें।
  6. इसके बाद आप चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं।

Highlights

  • रात को सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाने से पिंपल्स कम होते हैं।
  • गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट करके त्वचा को मुलायम बनाता है।
  • गुलाब जल लगाने से पहले पैच टेस्ट करना बहुत जरूरी हो होता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source