सर्दियों में सिर्फ कच्चा दूध लगाने से मिलेगा "गोल्डन ग्लो" बस लगाने से पहले ये खास चीज मिलाना न भूलें

Sardiyon me Skin Care: बहुत ही कम लोगों को जानकारी है कि सर्दियों के मौसम में स्किन के निखार को बनाए रखने के लिए सिर्फ कच्चा दूध ही काफी माना जाता है, लेकिन इसमें आपको कुछ खास चीजें मिलानी होंगी

सर्दियों में सिर्फ कच्चा दूध लगाने से मिलेगा

Written by Mukesh Sharma |Published : January 5, 2026 12:33 PM IST

Chehre Par Kacha Doodh ke Fayde: सर्दियों के मौसम में अक्सर त्वचा रूखी, बेजान और फीकी-फीकी सी नजर आने लगती है ना। शायद आप यह बात जानते हों कि सर्दियों में ठंडी हवाएं और वातावरण में नमी की कमी स्किन को नेचुरल चमक को छीन लेती हैं। ऐसे में अगर आप अपनी त्वचा में गोल्डन ग्लो चाहती हैं, तो कच्चा दूध आपके लिए आसान और असरदार घरेलू उपाय बन सकता है। लेकिन यह बात भी जान लें कि सिर्फ दूध लगाने से आपको कभी बेहतर रिजल्ट नहीं मिलेंगे। आपको इसमें कुछ खास चीजें मिलानी होंगी। ये खास चीजें क्या हैं आइए जानते हैं।

हल्दी - दाग-धब्बों के लिए

आप कच्चे दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाएं और फिर उसे अपनी स्किन पर लगाएं, इससे स्किन टोन में सुधार आएगा। असल में हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण पिंपल्स और दाग-धब्बों को हल्का कर देते हैं, जिस वजह से चेहरे पर नेचुरल गोल्डन ग्लो नजर आने लगता है। इसलिए अगर आपको गोल्डन ग्लो चाहिए तो दूध और हल्दी का मिक्सचर अच्छा विकल्प हो सकता है।

शहद - ड्राइनेस से राहत

शहद को एक बेहतरीन नेचुरल मॉइस्चराइजर माना जाता है। ऐसे में कच्चे दूध के साथ शहद मिलाने और फिर त्वचा पर लगाने से त्वचा सॉफ्ट और हाइड्रेटेड दिखने लगती है। साथ ही यह रूखी त्वचा को पोषण देकर उसे मुलायम भी बना देती है। सर्दियों में शहद और कच्चे दूध के मिश्रण का इस्तेमाल करना काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।

Also Read

More News

केसर - ब्राइटनिंग के लिए

अगर आप त्वचा पर इंस्टेंट ब्राइटनिंग चाहते हैं तो केसर को दूध में भिगोकर लगाएं। इससे आपकी स्किन पर तुरंत निखार नजर आएगा। यह उपाय पिगमेंटेशन कम करता है और चेहरे पर नेचुरल चमक लाता है, जिससे त्वचा फ्रेश और निखरी हुई नजर आने लगती है। अगर आपको भी सर्दियों में स्किन नेचुरल ग्लो चाहिए तो दूध और केसर का ये मिश्रण अच्छा विकल्प हो सकता है।

बेसन - ऑयल कंट्रोल के लिए

वहीं अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो दूध में थोड़ा सा बेसन मिलाएं और फिर चेहरे पर लगाएं। बेसन डेड स्किन हटाने और त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके उपयोग से चेहरा साफ और चमकदार दिखने लगता है।

बादाम का तेल - पोषण दे

वहीं अगर रूखी त्वचा है तो दूध में कुछ बूंदें बादाम के तेल की मिलानी होगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। यह उपाय स्किन को डीप नरिशमेंट देता है, खासकर सर्दियों में रूखापन दूर करता है। इन सभी चीजों को कच्चे दूध में मिलाकर हफ्ते में 2 बार लगाएं इससे त्वचा हेल्दी, सॉफ्ट और नेचुरली गोल्डन ग्लो करने लगेगी।

TRENDING NOW

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।