
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : April 30, 2026 7:44 PM IST
Image credits by: raw Milk and Multani for face (This image was generated by chatgpt)
Chehre Par Kacha Doodh Aur Multani Lgane ke Fayde: गर्मियों में अपनी स्किन का ध्यान रखना ही अपने आप में किसी कला से कम नहीं है। क्योंकि तेज धूप, गर्मी के कारण आने वाला बार-बार पसीना और ऊपर से धूल मिट्टी जैसी चीजें स्किन में एलर्जी, खुजली और जलन तो पैदा करती ही हैं साथ ही साथ नेचुरल निखार भी गायब होने लगता है। वहीं आजकल के युवा देसी चीजों का इस्तेमाल करने की बजाय महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स पर खर्च कर लेते हैं, जो कई बार काम नहीं कर पाते हैं। क्योंकि हर स्किन टाइप पर प्रोडक्ट्स भी अलग-अलग तरीके से काम करते हैं, तो इसलिए हर स्किन प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करना भी आसान नहीं है। लेकिन देसी नुस्खे आज भी स्किन के लिए उतने ही प्रभावी माने जाते हैं, अगर उनका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो जैसे कि दूध मुल्तानी मिट्टी। अपनी स्किन की संरचना को नेचुरल रखने के लिए यह अच्छा विकल्प है, बस आपको इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना आना चाहिए और फिर आपकी स्किन नेचुरली मॉइश्चराइजर और ग्लोइंग दिखने लगेगी।
इसमें कोई शक नहीं है कि कच्चा दूध स्किन के लिए एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर है, क्योंकि कच्चे दूध में चिकनाई एकदम बैलेंस्ड होती है और इसलिए इसका इस्तेमाल करने से स्किन में रूखापन नहीं आता है। जिन लोगों की स्किन में रूखापन रहता है, वे रात को चेहरे पर कच्चा दूध लगा सकते हैं और कम से कम 20 मिनट रखने के बाद सादे पानी से चेहरे को धोकर सो सकते हैं। अगर आपको रात को दूध का इस्तेमाल नहीं करना है तो आप सुबह के समय भी कच्चा दूध लगा सकते हैं।
स्किन के लिएमुल्तानी मिट्टी के फायदे एक नहीं बल्कि कई हैं, क्योंकि इसे कूलिंग इफेक्ट के लिए जाना जाता है और इसलिए गर्मियों में यह स्किन को ठंडा रखने में मदद कर सकती है। साथ ही मुल्तानी को नेचुरल निखार प्रदान करने के लिए भी जाना जाता है और खासतौर पर अगर कच्चे दूध के साथ इसका इस्तेमाल किया जाए तो यह काफी फायदेमंद हो सकता है।
त्वचा को प्राकृतिक निखार के लिए जरूरी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है और अगर आप उसे सही समय पर सही पोषक तत्व दे देते हैं, तो उससे स्किन अपने आप ही निखरने लगती है। गर्मियों की धूप के कारण होने वाली टैनिंग को भी कच्चे दूध की मदद से कम किया जा सकता है और उसके लिए बस आपको रात को सोने से पहले कच्चे दूध और मुल्तानी मिट्टी मिक्स करके एक लेप तैयार कर लेना है और 10 मिनट के लिए उसे चेहरे पर लगा लेना है।
गर्मियों के पसीने, धूल मिट्टी और गर्म मौसम होने के कारण कई बार चेहरे पर खुजली, जलन और लालिमा होने लगती है। ऐसे में कच्चे दूध में सूथिंग इफेक्ट होते हैं और मुल्तानी मिट्टी में कूलिंग इफेक्ट, ये दोनों ही चेहरे पर गर्मियों के कारण होने वाली इन समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकती हैं। ज्यादा फायदे के लिए आप कच्चे दूध और मुल्तानी की पेस्ट को 10 से 15 मिनट के लिए फ्रिज में रखें और फिर चेहरे पर लगाएं।
कुछ लोगों की स्किन बहुत सेंसिटिव होती है और उन्हें हर दूसरी चीज अपनी स्किन पर दिक्कत करने लगती है और उन दूसरी चीजों में से एक कच्चा दूध भी हो सकता है। साथ ही जिन लोगों की स्किन पहले से ही ऑयली है, वे कच्चा दूध न लगाएं और जिन लोगों को ज्यादा पिंपल आते हैं, उनके लिए भी कच्चा दूध सही विकल्प नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि कच्चे दूध से बैक्टीरिया ग्रोथ बढ़ सकती है और एकने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यह पोर्स को हेल्दी बनाती है और निखार बढ़ाती है।
रोज अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कच्चा दूध महिलाओं में काले धब्बों की आम चिंता को हल कर सकता है क्योंकि यह लैक्टिक एसिड से भरपूर होता है और त्वचा व दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.