Face Par Aloo or Gulab jal Lagane ke Fayde: सर्दियां आते ही आपका चेहरा ड्राई और बेजान नजर आता है, तो चेहरे पर आलू और गुलाब जल का फेस पैक लगाकर देखिए। आलू और गुलाब जल के पोषक तत्व त्वचा की गहराई में जाते हैं। इससे चेहरे के दाग-धब्बे, पपड़ीदार स्किन, ड्राई स्किन और रंगत सुधारन में मदद मिलती है। इतना ही नहीं आलू और गुलाब जल का फेस पैक सर्दियों में स्किन की ड्राईनेस को हटाकर त्वचा को सॉफ्ट और मुलायम बनाता है।
सर्दियों में आलू और गुलाब जल लगाने के फायदे- Benefits of applying potato and rose water in winter
सर्दियों में ठंडी हवाओं के कारण अक्सर त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। ड्राईनेस से राहत दिलाने में आलू और गुलाब जल बहुत फायदेमंद होता है। आलू का रस और गुलाब जल मिलकर त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करते हैं। सर्दियों में त्वचा पर आलू और गुलाब जल लगाने से चेहरा मुलायम दिखता है।
ठंडी हवाओं के कारण अक्सर लोगों का चेहरा मुरझाया हुआ दिखता है। ऐसे में आलू और गुलाब जल को मिलाकर लगाने से चेहरे की प्राकृतिक नमी बनी रहती है। आलू में मौजूद विटामिन C और गुलाब जल की ठंडक मिलकर पर नेचुरल ग्लो लाने का नाम करते हैं।
आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि ठंड के मौसम में शरीर की स्किन रिपेयरिंग की प्रक्रिया स्लो हो जाती है। इसकी वजह से त्वचा पर दाग-धब्बे और झाइयां नजर आती हैं। आलू और गुलाब जल दाग-धब्बों को कम करके हैं। आलू के रस में मौजूद प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण पिग्मेंटेशन को हल्का करते हैं और गुलाब जल ठंड में होने वाली त्वचा की जलन को भी शांत करता है।
सर्दियों में मेरी तरह आपको भी डार्क सर्कल की समस्या होती है तो आलू और गुलाब जल का इस्तेमाल जरूर करें।
आलू का रस डार्क सर्कल्स को हल्का करता है और गुलाब जल आंखों की थकान कम करता है। सप्ताह में 2 से 3 बार आलू और गुलाब जल का इस्तेमाल करने से आंखों के नीचे के काले घेरे कम होने लगते हैं। इससे आंखें पहले से भी ज्यादा खूबसूरत नजर आती है।
सर्दियों में भी ऑयली स्किन वालों को मुंहासों की समस्या होती है। ऑयली से जुड़ी परेशानियों का दूर करने में भी आलू और गुलाब जल का कॉम्बिनेशन अच्छा माना जाता है। आलू और गुलाब जल दोनों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करके त्वचा को खूबसूरत बनाते हैं।
चेहरे पर आलू और गुलाब जल कैसे लगाएं?- How to apply potato and rose water to your face
- सर्दियों में चेहरे पर आलू और गुलाब जल लगाना बहुत ही आसान है। इसके लिए 1 छोटा आलू कद्दूकस कर रस निकाल लें। इसमें 1–2 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। बाद में चेहरे को नॉर्मल पानी से धोकर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।
- आलू के रस में 2 चम्मच बेसन और गुलाब जल मिलाकर फेस पैक की तरह चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखा लें। बाद में चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोकर मॉश्चराइजर लगाएं।
Highlights
सर्दियों में आलू और गुलाब जल चेहरे पर निखार लाता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.