
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : April 10, 2026 3:42 PM IST
Medically Verified By: Shahnaz Husain
Image credits by: onion juice for hair
Onion Juice for Hair Care: प्याज का उपयोग ज्यादातर घरों में होता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाता है और इसे पौष्टिक बनाता है। आपको बता दें कि प्याज बालों के लिए भी काफी अच्छा होता है। प्याज का रस लगाने से बालों से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। प्याज के रस में सल्फर, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बालों और स्कैल्प हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। प्याज का रस, बालों के लिए नेचुरल टॉनिक का काम करता है। प्याज का रस लगाने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। आप भी हेयर केयर रूटीन में प्याज का रस शामिल कर सकते हैं। आइए, स्किन एंड हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानते हैं कि बालों पर प्याज का रस लगाने से क्या होता है?
जी हां, बालों पर प्याज का रस लगाना बेहद फायदेमंद होता है। प्याज के रस में सल्फर होता है, जो बालों को मजबूती प्रदान करता है। अगर आप नियमित रूप से बालों पर प्याज का रस लगाएंगे, तो इससे बालों का झड़ना कम हो सकता है। प्याज का रस नई हेयर ग्रोथ में भी मदद करता है। प्याज का रस लगाने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है। अगर आप कुछ दिनों तक रोजाना बालों पर प्याज का रस लगाएंगे तो इससे बाल घने और चमकदार बनेंगे।
बालों पर प्याज का रस लगाने के लिए सबसे पहले आप 2 लाल प्याज लें और इन्हें कद्दूकस करके रस निकाल लें। इसके बाद प्याज के रस को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से अप्लाई करें। 5 से 10 मिनट तक बालों की अच्छी तरह मालिश करें। आधे घंटे बाद सिर को माइल्ड शैंपू से धो लें। आप प्याज के रस को बालों पर सप्ताह में 2-3 बार लगा सकते हैं। इससे हेयर फॉल कम होगा और बालों की ग्रोथ भी तेजी से होगी।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.