
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Updated : January 23, 2025 5:01 PM IST
Raat me Chehre Par Glycerine Lagane ke Fayde: ग्लिसरीन स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह स्किन को मॉइश्चराइज करने का काम करता है। दरअसल, सर्दियों में शुष्क हवाओं की वजह से त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में अक्सर लोग त्वचा को नमी प्रदान करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। आप चाहें तो चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्लिसरीन स्किन को हाइड्रेट करता है। साथ ही, रूखी और बेजान त्वचा से भी छुटकारा दिलाता है। आप रोज रात को चेहरे पर ग्लिसरीन (Chehre Par Glycerine Lagane ke Fayde) लगाकर छोड़ सकते हैं।
सर्दियों में स्किन रूखी और बेजान हो जाती है। इस मौसम में ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्लिसरीन, त्वचा को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। ग्लिसरीन स्किन को हाइड्रेट रखता है। ग्लिसरीन त्वचा को मुलायम बनाता है। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है। ग्लिसरीन लगाने से खुरदरी त्वचा से भी छुटकारा मिलता है।
सर्दियों में चेहरे की चमक गायब होने लगती है। ऐसे में चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्लिसरीन चेहरे की शाइन और ग्लो को बढ़ाने में मददकरता है। ग्लिसरीन त्वचा को बाहरी कणों और प्रदषण से भी प्रोटेक्ट करता है। यह स्किन पर बैरियर की तरह काम करता है। सर्दियों में चेहरे पर रात को ग्लिसरीन लगाने से त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद मिलेगी।
अगर आपके चेहरे पर कम उम्र में ही झुर्रियां और फाइन लाइंस पड़ गए हैं, तो ऐसे में ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। ग्लिसरीन चेहरे की झुर्रियों को मिटाने में मदद करता है। ग्लिसरीन एंटी एजिंग का काम करता है। इससे चेहरे से एजिंग के लक्षण कम होंगे। ग्लिसरीन त्वचा को यंग बनाए रखने में मदद करता है।
ग्लिसरीन चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होता है। अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्लिसरीन चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करता है। अगर आप रोज रात को सोते समय ग्लिसरीन लगाएंगे, तो इससे चेहरे के दाग-धब्बे कम होंगे। इससे चेहरे का निखर बढ़ेगा और स्किन खूबसूरत नजर आएगी।
सर्दियों में शुष्क हवाओं की वजह से त्वचा नमी खोने लगती है। इसकी वजह से स्किन ड्राई हो जाती है। ऐसे में त्वचा को नमी प्रदान करने के लिए आप चेहरे पर ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्लिसरीन त्वचा को हाइड्रेट करता है और नमी प्रदान करता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।