
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : May 12, 2022 3:33 PM IST
अगर हम बालों को लंबे और मजबूत बनाना चाहती हैं तो घर पर भी बहुत सी रेमेडीज का ट्राई किया जा सकता है जो बालों की सेहत के लिए अच्छी रहती हैं। इनमें अंडे, लस्सी और दही बहुत सी चीजें शामिल होती हैं। बालों के लिए दही भी काफी लाभदायक होती है। इससे बाल झड़ना भी बंद हो जाते हैं और काफी तेजी से विकसित होना शुरू होते हैं। इससे आप लंबे और घने बालों की इच्छा पूरी कर सकती हैं। आइए जानते हैं बालों में दही लगाने के फायदे।
बालों में दही लगाने से हर समय रहने वाली रूसी आपके बालों से चली जाती है और बार बार नहीं देखने को मिलती है।
अगर कम उम्र में ही सफेद बाल आने लगे हैं तो इसके कई कारण हो सकते हैं। बालों को वापिस काला करने और काला ही बनाए रखने के लिए आप दही का प्रयोग कर सकती हैं।
दही लगाने से आपके बालों की ग्रोथ काफी अच्छे ढंग से होती है और साथ ही आपके बाल बहुत मजबूत भी बनते हैं जिससे हेयर फॉल की समस्या कम होती है।
अगर आपके बाल काफी रूखे रूखे से रहते हैं तो दही का पेस्ट ट्राई करने से बालों में शाइन एड होती है और बाल थोड़े मॉइश्चराइज हुए भी लगते हैं।
बालों में दही लगाने का तरीका काफी आसान और सिंपल होता है। आपको केवल एक कटोरी में दही लेनी है और हाथों या एक ब्रश की मदद से लगा लें। इसके बाद जब तक यह थोड़ी सूख नहीं जाती तब तक लगा रहने दें। लगभग आधे घंटे तक बालों को ऐसे ही रखे। इसके बाद सादे पानी से बाल धो लें और कंडीशन कर लें।