रात में सोने से पहले रोजाना इस तेल से करें मसाज, बूढ़ी स्किन से जीवनभर मिलेगा छुटकारा

Coconut Oil Massage : रोजाना रात में नारियल तेल से स्किन की मसाज करने से आपकी स्किन हमेशा के लिए जवां हो सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : May 3, 2023 9:41 AM IST

Coconut Oil Massage : चेहरे पर अगर आप नियमित रूप से मसाज करते हैं, तो इससे स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से आपकी स्किन जवां और खूबसूरत नजर आती है। साथ ही झुर्रियां और फाइन-लाइंस कम हो सकती हैं। रात में कई लोग अपने चेहरे की तरह-तरह के ऑयल से मसाज करते हैं। इन ऑयल में नारियल तेल भी शामिल है। नारियल तेल एक ऐसा तेल है, जो आपकी ब्यूटी को इन्हैंस कर सकता है। साथ ही स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करके आपकी स्किन को लंबे समय तक जवां बनाए रख सकता है। आइए जानते हैं नारियल तेल  से मसाज करने से स्किन को होने वाले फायदे क्या हैं?

नारियल तेल कैसे रख सकता है स्किन को हमेशा जवां?

हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी स्किन हमेशा के लिए जवां नजर आए। आपकी इस इच्छा को पूरा नारियल तेल कर सकता है। नारियल तेल में आपकी बूढ़ी स्किन को जवां करने का गुण होता है। इस तेल में कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देने से लेकर त्वचा को एंटीऑक्सीडेंट से बचाने तक का गुण होता है। स्किन को जवां रखने के लिए नारियल के तेल के फायदे आपकी कल्पना से कहीं अधिक हैं। जहां एक ओर नारियल तेल विटामिन ई और फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो स्किन की नई त्वचा कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं। वहीं, दूसरी ओर इसमें मौजूद लॉरिक एसिड उम्र बढ़ने के संकेतों को रोकता है।

बढ़ती उम्र के साथ स्किन पर टैनिंग की परेशानी काफी ज्यादा होने लगती है। इस स्थिति में नारियल तेल से मसाज आपकी स्किन के लिए बेहद जरूरी ( Coconut oil for face glow ) है। यह तेल आपकी त्वचा के लिए एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर के रूप में कार्य करता है। यही कारण है कि यह सनबर्न के इलाज के लिए सबसे अच्छे घरेलू उपचारों में से एक है। अगर आप नियमित रूप से नारियल तेल की चेहरे पर मसाज करते हैं, तो इससे धूप से झुलसी त्वचा से आपको हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है। नारियल तेल आपकी स्किन की नमी को हमेशा बरकरार रखता है, जो बढ़ती उम्र के लिए बेहद जरूरी है।

स्किन को जवां रखने के लिए कैसे लगाएं नारियल तेल? - How to use coconut oil for skin

जवां स्किन के लिए नारियल तेल से चेहरे की मसाज करने से पहले स्किन को ठंडे पानी से धोकर अच्छे से थपथपाकर सुखा लें। इसके बाद नारियल के तेल की कुछ बूंदों को अपनी उंगलियों पर लें और इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। कुछ मिनट के लिए सर्कुलर मोशन में स्किन की तेल से मसाज करें। हर रात सोने से पहले ऐसा करने से फाइन लाइन्स, झुर्रियों, टैनिंग की परेशानी कम की जा सकती है।

नियमित रूप से स्किन पर नारियल तेल लगाने से आपकी स्किन को काफी लाभ हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा खराब हो रही है तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source