
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : December 10, 2025 10:16 AM IST
Coconut Oil Benefits for Winters in Hindi: सर्दियां आते ही स्किन का रूखा (ड्राई) और बेजान होना काफी आम समस्या है। तापमान गिरने पर हवा में नमी कम हो जाती है, जिससे स्किन अपनी प्राकृतिक नमी खोने लगती है। ऐसे में मॉइस्चराइजर, फेस क्रीम और सीरम लगाने के बाद भी स्किन उतनी हाइड्रेटेड नहीं रहती, जितनी होनी चाहिए। मैं भी कई सालों से इस समस्या से जूझ रही थी। लेकिन, जब से मैंने एक चीज को अपने नाइट स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा बनाया है, मेरी स्किन काफी अच्छी हो गई है। वह चीज है, नारियल तेल। रात को सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल लगाने की आदत स्किन के लिए काफी लाभकारी हो सकती है।
नारियल तेल सिर्फ एक घरेलू नुस्खा नहीं, बल्कि एक नेचुरल स्किन केयर प्रोडक्ट है। नारियल तेल में विटामिन ई, हेल्दी फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्किन की कई समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। आइए, जानते हैं कि सर्दियों में रोज रात को नारियल तेल लगाने से क्या होता है (Raat me Chehre Par Nariyal Tel Lagane se Kya Hota Hai)?
सर्दियों में ड्राईनेस एक सबसे आम समस्या है। ठंडी हवा त्वचा की नमी को सोख लेती है। इससे चेहरा रूखा और बेजान नजर आता है। चेहरे पर पपड़ी भी नजर आने लगती है। नारियल तेल स्किन के लिए एक बेहतरीन नेचुरल मॉइस्चराइजर का काम करता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड स्किन की गहराई में जाकर नमी को लॉक करते हैं और स्किन को सॉफ्ट-शाइनी बनाते हैं। रोज रात में नारियल तेल लगाने से चेहरे की ड्राईनेस से छुटकारा मिलता है और स्किन का मॉइश्चर बैरियर मजबूत बनता है।
सर्दियों में त्वचा का सूखापन या रूखापन झुर्रियों को बढ़ावा देता है। ड्राई स्किन पर फाइन लाइंस ज्यादा दिखती हैं। नारियल तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-ई स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे झुर्रियां, त्वचा का ढीलापन और पिग्मेंटेशन कम होता है। सर्दियों में रात को चेहरे पर नारियल तेल लगाने से स्किन रिपेयर होती है। इससे त्वचा स्मूद, टाइट और यंग बनती है। अगर आप झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करना चाहते हैं, तो अपने नाइट स्किनकेयर रूटीन में नारियल तेल को जरूर शामिल करें।
सर्दियों में चेहरे पर दाग-धब्बों और झाइयों की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में नारियल तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। नारियल तेल में मौजूद गुण चेहरे के दाग-धब्बों, झाइयों और पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करते हैं। नारियल का तेल लगाने से त्वचा पर नमी बनी रहती है। इससे स्किन को पर्याप्त पोषण मिलता है और त्वचा मुलायम बनती है। रोज रात में चेहरे पर नारियल तेल लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे धीरे-धीरे पूरी तरह से गायब हो जाते हैं। नारियल तेल चेहरे का ग्लो बढ़ाने में भी असरदार होता है।
सर्दियों में ज्यादा देर तक धूप में बैठने से टैनिंग और सनबर्न जैसी समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में नारियल तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। नारियल तेल में मौजूद विटामिन-ई और फैटी एसिड स्किन को अंदर से रिपेयर करते हैं। अगर आप रोज रात को सोते समय चेहरे पर नारियल तेल लगाएंगे, तो इससे टैनिंग से छुटकारा मिल सकता है। नारियल तेल लगाने से त्वचा चमकदार और मुलायम बनती है। इससे चेहरे की रेडनेस भी कम होती है। नारियल तेल लगाने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।
सर्दियों में चेहरे पर मुंहासों की समस्या होना भी बेहद आम है। अगर आपको सर्दियों में चेहरे पर मुंहासे या दाने हो जाते हैं, तो आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। नारियल तेल लगाने से फोड़े-फुंसियों से भी छुटकारा मिलता है। अगर आप रोज रात में नारियल तेल लगाएंगे, तो इससे स्किन सुबह उठकर फ्रेश और यंग भी नजर आएगी।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।